फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Construction: तीन मंजिला मंदिर में होंगे चार सौ खंभे, 32 सीढ़ियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन, 10.50 मीटर लंबा होगा गर्भगृह

Sat, 15 Jan 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Jan 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Construction Ram Lalla Will Have Darshan By Climbing 32 Steps, Sanctum Will Be 10.50 Meters Long- See Photos
ram mandir ayodhya - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को मीडिया कर्मियों को राममंदिर निर्माण कार्य दिखाया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण की प्रगति से लेकर भावी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। बताया गया कि राममंदिर का गर्भगृह 10.50 मीटर लंबा होगा। इसी गर्भगृह में रामलला की चल मूर्ति प्रतिष्ठापित की जाएगी। 32 सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन होंगे। पूर्व दिशा में प्रवेश द्वार होगा। सुग्रीव किला से सीधा रास्ता राममंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेगा। चंपत राय ने बताया कि अभी राममंदिर के नींव का काम चल रहा है। नींव के ऊपर रॉफ्ट ढलाई का काम अंतिम दौर में हैं। दो शिफ्टों में 24 घंटे काम जारी है। रॉफ्ट की ढलाई का काम रात में ही किया जा रहा है, क्योंकि रॉफ्ट की परत को सुखाने के लिए रात का तापमान मुफीद है। बताया कि फरवरी माह से राममंदिर की प्लिंथ का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्लिंथ करीब 22 फीट ऊंची होगी।
Ayodhya Ram Mandir Construction Ram Lalla Will Have Darshan By Climbing 32 Steps, Sanctum Will Be 10.50 Meters Long- See Photos
ram mandir ayodhya - फोटो : अमर उजाला
प्लिंथ में लगभग ग्रेनाइट के 26 हजार पत्थर लगेंगे। जिसमें से अब तक 10 हजार पत्थर आ चुके हैं। प्लिंथ के ब्लॉक अलग-अलग आकार के होंगे। कहीं दो गुणे चार तो कहीं पांच गुणे तीन व कहीं-कहीं 10 फीट के पत्थर के ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। 
 
Ayodhya Ram Mandir Construction Ram Lalla Will Have Darshan By Climbing 32 Steps, Sanctum Will Be 10.50 Meters Long- See Photos
ram mandir ayodhya - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रॉफ्ट की ढलाई के लिए गूम मिक्सर मशीन लगाई गई है। दो टावर क्रेन भी इस काम में लगे हैं। साथ ही 40 इंजीनियरों सहित करीब 250 मजदूर राममंदिर निर्माण कार्य में लगे हैं। जब राममंदिर का गर्भगृह आकार लेगा तो मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Construction Ram Lalla Will Have Darshan By Climbing 32 Steps, Sanctum Will Be 10.50 Meters Long- See Photos
ram mandir ayodhya - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर से 25 मीटर की दूरी पर तीन तरफ से रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। चंपत राय ने मीडिया के माध्यम से दुनिया भर के रामभक्तों को मंदिर की तकनीक व भव्यता को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कार्य में लगे
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Construction Ram Lalla Will Have Darshan By Climbing 32 Steps, Sanctum Will Be 10.50 Meters Long- See Photos
ram mandir ayodhya - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरों का भी मानना है कि भारत में शायद ही किसी मंदिर के नींव के निर्माण में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कहा कि तकनीक व भव्यता के लिहाज से राममंदिर देश के चुनिंदा मंदिरों में होगा। एक हजार साल तक अक्षुण्ण भी रहेगा। इस दौरान ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र सहित टाटा कंसल्टेंसी व एलएंडटी के इंजीनियर मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed