फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Verma Family Murder: रात में दी थी सभी को नींद की गोली, सुबह 4.30 चार बजे घोंटा गला; वारदात की पूरी टाइमलाइन

Wed, 13 Nov 2024 04:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Nov 2024 04:04 AM IST
सार

इटावा में सराफा कारोबारी ने पत्नी व तीन बच्चों को नींद की गोली खिलाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Etawah Verma Family Murder Everyone given sleeping pills throats slit at 4.30 in morning full timeline of the
इटावा वर्मा परिवार मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

इटावा में सराफा कारोबारी ने पत्नी व तीन बच्चों को नींद की गोली खिलाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हत्यारोपी ने आर्थिक तंगी व परिवार के सदस्यों के तानों से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है।

Etawah Verma Family Murder Everyone given sleeping pills throats slit at 4.30 in morning full timeline of the
etawah murder - फोटो : अमर उजाला

रात को खिलाई नींद की गोली, सुबह दबाया गला
इटावा के मोहल्ला लालपुरा निवासी हत्यारोपी मुकेश वर्मा ने सोमवार सुबह साढ़े चार बजे पत्नी रेखा, बेटी भाव्या, काव्या व बेटा अभीष्ट का रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इससे पहले रात में सभी को नींद की गोलियां खिलाई थीं। पुलिस को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेज कर मुकेश वर्मा रात करीब आठ बजे स्टेशन पहुंच गया था। वहां ट्रेन के आने पर पटरी पर लेट गया, लेकिन किसी वह बच गया। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। 

Etawah Verma Family Murder Everyone given sleeping pills throats slit at 4.30 in morning full timeline of the
मुकेश - फोटो : अमर उजाला

ताने सुन सुनकर हो गया था परेशान
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया हत्यारोपी मुकेश वर्मा ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और काम में घाटा होने के कारण परिवार के सदस्य उसे ताने सुनाते थे। जिस वजह से वह काफी परेशान रहता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। एसएसपी ने बताया कि रेखा के भाई सत्येंद्र सोनी निवासी झांसी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जनपद भिंड मध्यप्रदेश की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रेखा के भाई ने रिपोर्ट में दर्शाया कि उसकी बहन व तीनों बच्चों की हत्या कर फरार हो गया है और बाद में आत्महत्या का नाटक करते हुए रेलवे स्टेशन पर पटरी के बीच लेटा हुआ था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah Verma Family Murder Everyone given sleeping pills throats slit at 4.30 in morning full timeline of the
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने भी दिया मरने में साथ?
इससे पहले कारोबारी ने बताया कि आठ-दस साल से कुछ घरेलू उलझन चल रही थी, जिसे वह शेयर नहीं कर पा रहा था। दो साल से परेशानी और अधिक बढ़ गई थी। पत्नी ने पूछा था कि क्या हुआ क्यों टेंशन में हो? मैंने कहा था कि ऐसा मन कर रहा है मैं खत्म हो जाऊं। इस पर पत्नी ने कहा था कि अगर ऐसा तो हमें भी संग ले चलना। 

विज्ञापन
Etawah Verma Family Murder Everyone given sleeping pills throats slit at 4.30 in morning full timeline of the
हत्यारोपी मुकेश - फोटो : अमर उजाला

'करवा चौथ के दिन जा रहा था मरने'
कारोबारी ने बताया कि वह अकेला करवा चौथ वाले दिन मरने जा रहा था, लेकिन उस दिन पत्नी ने रोक दिया। बोली अभी करवा चौथ हो जाने दो बाकी बाद में मरने का दिमाग लगाना अभी मत करो। दो दिन पहले मैं कानपुर से लौटा उसके बाद मरने की पूरी व्यवस्था बनाई गई। पत्नी ने कहा था कि कुछ ऐसा दे दो ताकि मरने में तकलीफ कम हो। इस पर मैंने नींद की गोली दी क्योंकि मेरी पहली पत्नी ने भी मरने से पहले सबके सामने नींद की गोली ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed