फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Verma Family Murder Case: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, हत्यारे की जुबानी हत्याकांड की पूरी कहानी आई सामने

Tue, 12 Nov 2024 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

हत्यारे ने बताया कि सबसे पहले पत्नी की मौत हुई फिर बच्चों की। मैं भी मरने गया था लेकिन बच गया। कारोबारी ने बताया कि उसने खुद पत्नी का गला रस्सी से घोंटा। 

विज्ञापन
etawah Verma Family Murder Case Wife and three children murdered whole story of murder came out from killer
इटावा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुई सनसनीखेज वारदात को जिसने भी पढ़ा वो सन्न रह गया। इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। कारोबारी को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। कारोबारी ने बताया कि आठ-दस साल से कुछ घरेलू उलझन चल रही थी, जिसे वह शेयर नहीं कर पा रहा था। दो साल से परेशानी और अधिक बढ़ गई थी। पत्नी ने पूछा था कि क्या हुआ क्यों टेंशन में हो? मैंने कहा था कि ऐसा मन कर रहा है मैं खत्म हो जाऊं। इस पर पत्नी ने कहा था कि अगर ऐसा तो हमें भी संग ले चलना। 

etawah Verma Family Murder Case Wife and three children murdered whole story of murder came out from killer
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

'करवा चौथ के दिन जा रहा था मरने'
कारोबारी ने बताया कि वह अकेला करवा चौथ वाले दिन मरने जा रहा था, लेकिन उस दिन पत्नी ने रोक दिया। बोली अभी करवा चौथ हो जाने दो बाकी बाद में मरने का दिमाग लगाना अभी मत करो। दो दिन पहले मैं कानपुर से लौटा उसके बाद मरने की पूरी व्यवस्था बनाई गई। पत्नी ने कहा था कि कुछ ऐसा दे दो ताकि मरने में तकलीफ कम हो। इस पर मैंने नींद की गोली दी क्योंकि मेरी पहली पत्नी ने भी मरने से पहले सबके सामने नींद की गोली ली थी। 

etawah Verma Family Murder Case Wife and three children murdered whole story of murder came out from killer
तीन बच्चों और मां के शव घर में मिले - फोटो : amar ujala

मरने से पहले बच्चों ने पूछा था- पापा ये क्या कर रहे हो?
हत्यारे ने बताया कि सबसे पहले पत्नी की मौत हुई फिर बच्चों की। मैं भी मरने गया था लेकिन बच गया। कारोबारी ने बताया कि उसने खुद पत्नी का गला रस्सी से घोंटा। पत्नी ने इससे पहले फंदा लगाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन नींद की गोली लेने की वजह से सीधी खड़ी नहीं हो पा रही थी। उसने कहा मुझे लेट जाने दो फिर जैसे मर्जी मार देना। इसे बाद मैंने बच्चों का भी गला रस्सी से घोंट दिया। इस दौरान बच्चों ने मुझसे पूछा भी था कि पापा ये क्या कर रहे है? मैंने कहा बेटा मैं आप लोगों को अकेला छोड़कर नहीं पाया तो संग लेकर जा रहा हूं। लेकिन मैं बच गया। मेरे ऊपर से सात डिब्बे गुजर गए फिर भी बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
etawah Verma Family Murder Case Wife and three children murdered whole story of murder came out from killer
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
सोमवार रात इटावा जिले में मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी को जीआरपी ने आत्महत्या के प्रयास में जंक्शन के पास स्थित रेलवे ट्रैक से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति की पत्नी और तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिली। इस पर पुलिस में खलबली मच गई। लगभग 10 बजे घर पहुंची पुलिस को महिला और उसके तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पति ने ही पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेटस लगाकर और 112 पर पुलिस को पत्नी, तीनों बच्चों के जहर खाकर जान देने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
etawah Verma Family Murder Case Wife and three children murdered whole story of murder came out from killer
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते है। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। सोमवार रात करीब 08:20 मिनट पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed