फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवरिया में नरसंहार: जमीन का एक टुकड़ा बना छह मौत की वजह, उग्र भीड़ ने मचाया मौत का तांडव

Mon, 02 Oct 2023 11:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Oct 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Deoria Murder News: Former District Panchayat Member Including Two Children Six Murdered in Deoria Up
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।



 

Deoria Murder News: Former District Panchayat Member Including Two Children Six Murdered in Deoria Up
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।

 

Deoria Murder News: Former District Panchayat Member Including Two Children Six Murdered in Deoria Up
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deoria Murder News: Former District Panchayat Member Including Two Children Six Murdered in Deoria Up
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां जो मिला उसकी हत्या करने लगे।

 

विज्ञापन
Deoria Murder News: Former District Panchayat Member Including Two Children Six Murdered in Deoria Up
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

यहां असलहे से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि एक बेटा अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। सीएम योगी भी घटना को लेकर दुख जताए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed