{"_id":"5a807b194f1c1b5e028b4c2a","slug":"dacoit-entered-in-villager-s-house-and-beaten-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों को घर में घुस -घुसकर मारा- पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों को घर में घुस -घुसकर मारा- पीटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
कांबिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसा डाकू जिसका आतंक कम होने नाम नहीं ले रहा। उसके अंदर न पुलिस का कोई डर है न वो कानून को मानता है। उसे आता है तो बस दर्रिंदिगी की हदें पार करना। पुलिस को अभी तक उसे पकड़ने के लिए जितनी कोशिशें की वो सब नाकाम ही रहीं। आज उसके हौसले इतने बड़ गए कि उसने ग्रामीणों के घरों में घुस-घुस कर उन्हें मारा-पीटा और सीना चौड़ा करता हुआ बेखौफ वहां से चला गया।
कांबिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र करोंहा गांव में जमकर दहशत फैलाई घर के बाहर सो रहे वृद्ध को असलहों की बट से पीटा। इसके बाद एक महिला समेत तीन अन्य ग्रामीणों की भी पिटाई की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
डेमो पिक
देर रात को असलहों से लैस आधा दर्जन डाकू अचानक करौंहा गांव आ धमके। डकैतों ने घर के बाहर आग ताप रहे सुख लाल के पास पहुंचे और एक गाड़ी चालक का नाम पता पूछा नाम न बता पाने पर डकैतों ने वहां मौजूद सूखलाल व नाती को पीटने लगे। यह देख सुखलाल की पत्नी हीरा मनी आई और डकैतों से गुहार लगाई जिस पर डकैतों ने महिला को भी पीटा। इसके बाद सीताराम कोल के घर के पास पहुंचकर बाहर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
डकैतों की भनक लगते ही सीताराम अपनी पत्नी प्रेमा देवी को लेकर पिछवाड़े के रास्ते से भाग निकला। काफी देर तक घर से कोई बाहर न निकला तो डकैतों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर घर की सामग्री तोड़ दिया और पंपिंग सेट को पलट दिया। उसके बाद घर के बाहर सो रहे 78 वर्षीय ददोली कोल से घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। वृद्ध ने इनकार कर दिया तो आक्रोशित डकैतों ने असलहों की बट से उसे पीटा। इसके बाद डकैतों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। कुल्हाड़ी से दरवाजे को काटने लगे। इसके बाद डकैत हवाई फायरिंग कर लौट गए।
विज्ञापन
डेमो पिक
रात को एसपी प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौघरी, सीओ विनीत सिंह, मारकुंडी एसओ साजिद खान, मानिकपुर एसओ श्याम सुंदर भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। डकैतों की दहशत के कारण अन्य घायलों ने पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस ने ददोली कोल को मानिकपुर अस्ताल में भर्ती कराया। इसके पुत्र ने डाकू बबुली कोल गैंग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि डकैतों ने ददोली कोल को सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से मारा पीटा है।