फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट गोलीकांड: जेल में जहां हुआ खूनी खेल, वहां सभी कैमरे खराब, जांच टीम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 16 May 2021 01:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout: big truth revealed in the investigation team's report
चित्रकूट गोलीकांड - फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार को खूनी खेल के बाद हुई जांच में सामने आए तथ्य लापरवाही के साथ साजिश की ओर भी इशारा कर रहे हैं। शासन प्रशासन जिस जेल को हाई सिक्योरिटी जेल बताता है, वहां दो माह से लगभग सभी सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जहां पर खूनी खेल हुआ वहां के कैमरे नहीं चल रहे थे। हाई सिक्योरिटी बैरक से अफसर और सुरक्षाकर्मी नदारद थे। घटना की जांच के लिए सीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट में इन तथ्यों का जिक्र है।जांच टीम में मंडल के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, आईजी के. सत्यनारायण और डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी शामिल हैं। टीम ने दो बार जेल का दौरा कर 25 लोगों से पूछताछ के बाद शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जेल में कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें केवल 8 कैमरे ही चल रहे थे, बाकी के 22 खराब पड़े हैं।
Chitrakoot jail shootout: big truth revealed in the investigation team's report
चित्रकूट जेल। - फोटो : amar ujala
घटना स्थल के पास लगे कैमरे भी खराब थे। हैरानी की बात ये है कि कुख्यात अपराधियों के बंद होने के बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है। हाई सिक्योरिटी बैरकों में मेराज और अंशु दीक्षित बंद थे। इन बैरकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक-एक डिप्टी जेलर की होती है। यहां पर डिप्टी जेलर की तैनाती तो थी, लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं थे। वार्डेन और अन्य सुरक्षाकर्मी भी वहां से नदारद थे। इतने सारे इत्तफाक एक साथ कैसे हो सकते हैं, ये गले नहीं उतर रहा है। जांच में सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। ये लापरवाही है या किसी साजिश का हिस्सा ये नहीं पता। मगर ये तथ्य बेहद अहम है। गौरतलब है कि जिला जेल रगौली में शुक्रवार को सीतापुर के अंशू दीक्षित ने वाराणसी के कुख्यात अपराधी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली और कैराना (शामली) निवासी अपराधी मुकीम काला को गोलियों से भून दिया। बाद में पुलिस ने अंशू को भी मार गिराया था। 


 
Chitrakoot jail shootout: big truth revealed in the investigation team's report
चित्रकूट जिला कारागार - फोटो : amar ujala
कैमरों की खराबी का ठीकरा कंपनी पर फोड़ा
जेल प्रशासन ने खराब सीसीटीवी कैमरों का ठीकरा संबंधित कंपनी पर फोड़ा है। कहा गया कि दो महीने पहले सभी कैमरे एक साथ खराब हो गए थे। मेंटीनेंस की जिम्मेदारी कैमरे लगाने वाली एजेंसी की है। शिकायतों के बाद भी जेल के कैमरों को सही नहीं कराया गया था। अब सवाल ये है कि शिकायतों के बाद भी कैमरे सही क्यों नहीं हुए। संबंधित एजेंसी पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout: big truth revealed in the investigation team's report
मुकीम, अंशू और मेराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंशू के पास कारतूसों का जखीरा था
अंशू दीक्षित के पास पिस्टल कैसे पहुंची इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक अंशू ने बीस राउंड से अधिक फायर किए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने कारतूस उसके पास कैसे पहुंचे। आशंका यह भी है कि पिस्टल के साथ उसको दो मैगजीन उपलब्ध कराईं गईं। जिनका उसने इस्तेमाल किया। अभी तक की जांच में एक बात साफ हुई कि पिस्टल किसी बाहरी शख्स नहीं दी है। कोई अंदर का शख्स शामिल है।


 
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout: big truth revealed in the investigation team's report
अंशू दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिस्टल पहुंचने की जांच जारी, पांच पर गिरी गाज
पिस्टल और मैग्जीन कैसे पहुंची, इन सबकी जानकारी की जा रही है। जांच जारी है, जैसे ही पता चलेगा तो रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी, जेलर महेंद्र पाल, हेड वार्डर संजय खरे, वार्डर हरीशंकर राम और एक पीएसी जवान को निलंबित कर दिया गया है।
-के. सत्यनारायणा, आईजी, चित्रकूटधाम मंडल


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed