फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट गोलीकांड: रोते हुए बोले अंशू के पिता, मेरे बेटे के सिर पर पीछे से मारी गोली, सब सरकार की साजिश

Sun, 16 May 2021 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot shootout: Anshu's father, crying, said, bullet shot from behind on my son's head, all government conspiracy
अंशू के पिता को संभालते दरोगा - फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिला जेल में गैंगवार के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अंशू दीक्षित के पिता जगदीश शनिवार की दोपहर को मुख्यालय में बेटे का शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव देख अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की साजिश से इतनी बड़ी घटना जेल के अंदर हुई है। जिसमें उसके पुत्र अंशू की हत्या कर दी गई। सिर में पीछे से गोली मारी गई है। अकेले उनका पुत्र दो अन्य बंदियों को कैसे मार देगा यह सोचने की बात है। घटना साजिश के तहत कराई गई है। माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी रह चुके शार्प शूटर अंशू के रिटायर्ड बैंककर्मी पिता जगदीश ने कहा कि उसके पुत्र को मारकर पाप किया गया है। इसका फल भगवान एक न एक दिन देगा। कहा कि उसके पुत्र से तीन दिन पहले फोन से बात हुई थी। जिसमें कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है।
Chitrakoot shootout: Anshu's father, crying, said, bullet shot from behind on my son's head, all government conspiracy
एनकाउंटर में मारा गया अंशुल दीक्षित - फोटो : amar ujala
इसके बाद यह हत्याकांड हो गया। उसके अपराधी होने और माफिया से संबंधों के बाबत कहा कि अब कुछ बोलने से फायदा नहीं होगा। जो होना था वह तो हो गया, अब तो न्याय भगवान ही करेंगे।

 
Chitrakoot shootout: Anshu's father, crying, said, bullet shot from behind on my son's head, all government conspiracy
मुकीम काला - फोटो : amar ujala
बताया कि ग्रामीण बैंक में नौकरी करते थे और सेवानिवृत्त होने के बाद घर में रहकर पूजा पाठ में समय तक बिताते हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ बोलने से इनकार कर दिया। अंशू की मां निशा दीक्षित ने कहा कि जो सच्चाई है, उसको मीडिया को छापना चाहिए, ताकि मामले का खुलासा होना चाहिए। कहा कि उसके बेटे को साजिश कर मरवा दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot shootout: Anshu's father, crying, said, bullet shot from behind on my son's head, all government conspiracy
मेराज अली, मुकीम काला, अंशुल दीक्षित - फोटो : amar ujala
बता दें कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार को ईद के दिन सुबह लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया था। जेल में पूर्वाचंल के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से कुख्यात अपराधी मुकीम काला व मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला।

 
विज्ञापन
Chitrakoot shootout: Anshu's father, crying, said, bullet shot from behind on my son's head, all government conspiracy
चित्रकूट जिला कारागार - फोटो : amar ujala
इसके बाद कई अन्य बंदियों को बंधक बनाकर जेल से भागने की बात करता रहा लेकिन इसी बीच जिले की भारी पुलिस बल ने आकर पूरे परिसर को घेर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी अंशू को आत्मसमर्पण के लिए कहा था। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग झोंक दी। जिसमें कई जवान बाल बाल बचे थे। इसी बीच जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अंशू को भी ढेर कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed