फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट गोलीकांड: ताबड़तोड़ गोलियों से शुरू हुई ईद की सुबह, 90 मिनट में दो की हत्या, एक एनकाउंटर

Fri, 14 May 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 May 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot firing: two murder and one encounter in 90 minutes, morning of Eid started with bullets
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिला जेल रगौली में ईद के दिन सुबह लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। जेल में पूर्वाचंल के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से कुख्यात अपराधी मुकीम काला व मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला। इसके बाद कई अन्य बंदियों को बंधक बनाकर जेल से भागने की बात करता रहा लेकिन इसी बीच जिले की भारी पुलिस बल ने आकर पूरे परिसर को घेर लिया और अंदर हत्यारोपी अंशू को आत्मसमर्पण के लिए कहा। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग झोंक दी। जिसमें कई जवान बाल बाल बचे। इसी बीच जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अंशू को भी ढेर कर दिया।


 
Chitrakoot firing: two murder and one encounter in 90 minutes, morning of Eid started with bullets
जेल के शस्त्रागार के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
जेल के अंदर तीन अपराधी बंदियों की मौत से पूरे प्रदेश का अमला हिल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जेल महानिदेशक से पूरी रिपोर्ट तलब की है। मौके पर चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त, आईजी, चित्रकूट के डीएम, एसपी और उपमहानिरीक्षक कारागार प्रयागराज पीएन पांडेय पहुंचे और पूरी घटना की जेल अधीक्षक से जानकारी ली। पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है।

 
Chitrakoot firing: two murder and one encounter in 90 minutes, morning of Eid started with bullets
जेल के गेट पर मौजूद एसपी अंकित मित्तल - फोटो : amar ujala
शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे जिला जेल में परेड के बाद जैसे ही सभी बंदी अपने अपने बैरक में जाने लगे तभी वाराणसी निवासी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली के साथ ही एक बैरक में बंद सीतापुर निवासी अंशू दीक्षित ने अपनी कमर में पिस्टल निकाली और मेराज पर दो फायर झोंक दिए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबतक कोई कुछ समझ पाता तबतक अंशू तेजी से दूसरे बैरक की ओर बढ़ा और अंदर मौजूद सुल्तानपुर निवासी मुकीम काला पर भी फायर झोंक दिया। जिससे पूरे जेल में हडकंप मच गया। सभी कैदी अपने स्थान पर दुबक गये। कुछ तो दीवार की आड़ में चले गये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot firing: two murder and one encounter in 90 minutes, morning of Eid started with bullets
जांच कर निकलते अधिकारी - फोटो : amar ujala
फायरिंग की आवाज सुनते ही जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी व जेल में मौजूद पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो हत्यारोपी अंशू ने उनकी ओर भी पिस्टल तान दी। इस दौरान उसने चार बंदियों को पिस्टल की नोंक पर अपने आगे खड़ा कर लिया था और बोला कि किसी तरह उसे बाहर निकालो नहीं तो इन चारों को भी मार देगा। वायरलेस व मोबाइल के जरिए जिला प्रशासन को सूचना मिली तो डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल पहुंचे। तबतक पूरा जेल परिसर छावनी में बदल चुका था।

 
विज्ञापन
Chitrakoot firing: two murder and one encounter in 90 minutes, morning of Eid started with bullets
एनकाउंटर में मारा गया अंशुल दीक्षित - फोटो : amar ujala
एसपी के नेतृत्व में लगभग सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ने पिस्टल लहरा रहे हत्यारोपी अंशू को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। अपनी पोजिशन बदलकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच मौका पाते ही वहां मौजूद अन्य कैदियों ने किसी तरह दौड़कर बैरक में घुसकर अपनी जान बचाई। अब पुलिस टीम व हत्यारोपी आमने सामने थे। दुबारा जब अंशू ने गोली चलाई तो पुलिस टीम ने भी फायर झोंक दिया जिससे गोली अंशू के पेट व पैर के पास लगी और मौके पर ही ढेर हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed