बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से जब राजनीति में आने के बारे में सवाल पूछा गया तो देखिए उन्होने क्या कहा...
2 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को फाजिल्का में सोमवार को पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड बॉलीवुड एवं टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पंजाब का नाम रोशन करने पर मिला है। इसे पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे सोनू मोगा स्थित निवास पर सोमवार शाम को पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक शहरवासियों से खुशी सांझी।
3 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
इस दौरान सोनू सूद अपने निवास पर प्रशंसकों से भी रूबरू हुए। बातचीत के दौरान फिल्म जगत संबंधी युवाओं को टिप्स भी दिए। सूद ने विशेष बातचीत में बताया कि पंजाब रत्न अवार्ड मिलना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्हें राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर की ओर से यह अवार्ड दिया गया है। वह इस अवार्ड को अपने पिता स्वर्गीय शक्ति सागर सूद और माता सरोज सूद को समर्पित करते हैं। क्योंकि उनके आशीर्वाद और प्रयासों की बदौलत ही वह आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं।
4 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
माता-पिता को याद कर भावुक हुए सोनू सूद ने कहा कि उनकी कमी जीवन में कभी कोई और पूरा नहीं कर सकता। उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का हाथ रहा है। धमेंद्र के बाद पंजाब की मिट्टी से जुड़े अदाकार सोनू सूद को पंजाब रत्न अवार्ड मिला है। गौरतलब है कि सोनू सूद अपने स्वर्गीय पिता शक्ति सागर सूद की याद में शक्ति सागर प्रोडक्शन कंपनी भी चला रहे हैं।
5 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
सूद ने ने कहा कि राजनीति में आने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने चुनाव से पहले अॉफर दिया था, लेकिन फिल्मों की व्यस्तता के कारण वह अॉफर को स्वीकार नहीं कर पाए। राजनीति में आने का विकल्प उनके लिए खुला है। भविष्य में हालात उनके मुताबिक रहे तो वह राजनीति में आ सकते हैं।