उत्तर प्रदेश में हुए चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड ने हिला कर रख दिया है। जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुलंदशहर जिले की खुर्जा पुलिस पूरे प्रकरण में गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस ने नोएडा से लेकर खुर्जा तक, जिस रूट पर आरोपियों की कार घूमी, वहां-वहां लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। नोएडा में आरोपियों ने जहां से बीयर खरीदी वहां की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।
अब नया खुलासा हुआ है कि गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाने की पुलिस ने भी लापरवाही की हदें पार कर दीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजन भटकते रहे। सूरजपुर पुलिस ने मेरठ के जानी थाना इलाके में किशोरी का शव बरामद होने के बाद सक्रियता नहीं दिखाई।
2 of 11
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार
- फोटो : संवाद
तीन दिन बाद आई मौत की सूचना
वहीं, मृतक किशोरी की मां ने बताया कि बेटी से छह मई की दोपहर दो बजे फोन पर बात हुई थी। वह फैक्टरी में थी। किशोरी ने उनसे कहा था कि घर का सारा काम कर दिया है। शाम को जल्दी आ जाना। खरीदारी के लिए बाजार चलना है। तब से वह लापता थी। तीन दिन बाद उसकी मौत की खबर मिली।
पीड़ित मां रविवार को खुर्जा थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि बेटी ने इसी साल 12वीं की थी।
3 of 11
आरोपियों की कार और हथियार
- फोटो : अमर उजाला
छह मई की दोपहर में आखिरी बार बात हुई थी। शाम करीब सात बजे वह घर आईं तो बेटी नहीं थी। इसके बाद तलाश शुरू की। सूरजपुर थाने गई लेकिन पता नहीं चला। खुर्जा पुलिस ने संपर्क किया तो वह यहां आई। नौ मई की रात को पुलिस से जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। छह साल पहले बीमारी से किशोरी के पिता की मौत हो गई थी। तब से मां ही दोनों बेटियों और एक बेटे का पालन पोषण कर रही थीं।
4 of 11
पुलिस ने पैर में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल होनी थी शादी
मृतका किशोरी घर में सबसे छोटी थी। मां ने बताया कि मृतका किशोरी का रिश्ता तय हो गया था। जिस युवक से रिश्ता हुआ था, वह उसका अच्छा दोस्त था। निजी कंपनी में नौकरी करता है। दिसंबर में किशोरी के 18 वर्ष की होने पर अगले साल जनवरी या फरवरी में शादी की तैयारी थी।
5 of 11
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मंगेतर से शाम छह बजे हुई थी बात
किशोरी के मंगेतर ने बताया कि छह मई की शाम फोन पर उसकी बात हुई थी। किशोरी ने कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार तक जा रही है। ड्यूटी से मां के लौटकर आने से पहले ही घर लौटने के लिए कहा था। रात आठ बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया था। मंगेतर और मां रातभर उसका फोन मिलाते रहे। लगातार मोबाइल फोन बंद आता रहा।