फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: तस्वीरों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिजनौर दौरा, बोले- 2024 में नगीना सुरक्षित, शहर सीट लक्ष्य

Sat, 04 Mar 2023 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Mar 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
UP: Railway Minister Ashwini Vaishnav visit in pictures, says goal is to win the Bijnor Lok Sabha seat
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नगीना सुरक्षित और बिजनौर सीट को जिताना भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से शक्तिकेंद्र और बूथ केंद्र को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव डीआरएम अजय नंदन की उपस्थिति में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने रेल मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने रेल मंत्री को मालगोदाम तिराहे पर फुटओवर ब्रिज बनाने, गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु कराने की मांग के ज्ञापन सौंपें। आगे तस्वीरों में देखें रेल मंत्री का बिजनौर दौरा। 

UP: Railway Minister Ashwini Vaishnav visit in pictures, says goal is to win the Bijnor Lok Sabha seat
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री निर्धारित समय पर करीब 10:00 बजे स्पेशल ट्रेन से धामपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर विधायक अशोक राणा, विधायक ओम कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। विधायक अशोक राणा ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

UP: Railway Minister Ashwini Vaishnav visit in pictures, says goal is to win the Bijnor Lok Sabha seat
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के धामपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में पहुंचे रेल मंत्री अशि्वनी वैष्णव ने कहा कि धामपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारें  2014 से पहले 1100 करोड़ रुपए रेल के विस्तार के रूप में खर्च करती थीं लेकिन इस बार 17000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Railway Minister Ashwini Vaishnav visit in pictures, says goal is to win the Bijnor Lok Sabha seat

उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार सत्ता में आई है देश का विकास दिन दुगना रात चौगुना बढ़ रहा है। गुंडागर्दी खत्म हो गई है। उन्होंने रेल मंत्री की लोकप्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्री से पहली बार मिले थे तो रेल मंत्री ने कहा था कि वह उन्हें मंत्री नहीं बल्कि भाई साहब कह कर संबोधित करें।  

विज्ञापन
UP: Railway Minister Ashwini Vaishnav visit in pictures, says goal is to win the Bijnor Lok Sabha seat
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

उन्हें भाई साहब कहलाना अच्छा लगता है। रेल मंत्री ने कहा कि धामपुर स्टेशन का नाम और इस क्षेत्र की मिठास विश्व में जानी जाती है। इसलिए धामपुर के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। करीब 11 करोड़ की लागत से  केवल पार्किंग और शौचालय तैयार होंगे। इसके अलावा और भी जो मांगे होंगी उन्हें जनप्रतिनिधियों से वार्ता का पूरा किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed