फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: शादी करना चाहते थे प्रेमी युगल, समाज के डर से उठाया ऐसा कदम, कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

Sat, 19 Jun 2021 10:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Jun 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
UP News: Lover couple committed suicide in a village of Bijnor and see photos
बिजनौर: प्रेमी युगल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बिजनौर के महमदाबाद से फरार हुए दीक्षित और शालू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन सामाजिक ताने बाने की वजह से वे अपनी जुबान खोलने से डरते रहे। उन्हें पता था कि उनके रिश्ते को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज के डर से ही उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दोनों के परिजनों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके बच्चे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।



शेरकोट थाने के गांव महमदाबाद निवासी दीक्षित व शालू के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग होने के कारण वे खुलकर अपनी शादी के बारे में किसी से बात नहीं कर पा रहे थे। दो माह पहले परिजनों को इसकी जानकारी मिली थी। दोनों के परिजनों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन इसके बावजूद दोनों चोरी छिपे मिलते रहे। इसके बाद शालू के परिजनों ने उसकी शादी नगीना क्षेत्र में तय कर दी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था। शादी से पहले ही दोनों गांव से चले गए। दोनों के परिजन एक साथ उन्हें तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारी व परिचितों के यहां भी तलाश किया गया। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को दोनों के शव स्योहारा क्षेत्र के सरकड़ी के पास नहर में उतराते मिले। शेरकोट पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि दो माह पहले ही उन्हें दोनों के संबंध के बारे में पता चला था। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

प्रेमी युगल के आत्महत्या किए जाने का मामला

UP News: Lover couple committed suicide in a village of Bijnor and see photos
बिजनौर में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala

बताया गया कि दीक्षित व शालू की गुपचुप तरीके से प्रेम कहानी चल रही थी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं और दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे पर सामाजिक ताने बाने की वजह से वे अपनी जुबान खोलने से डरते रहे। दोनों ने मौत को गले लगाना पसंद किया।

UP News: Lover couple committed suicide in a village of Bijnor and see photos
बिजनौर: नहर में मिली थी लाश। - फोटो : amar ujala

शेरकोट थाने के गांव महमदाबाद निवासी दीक्षित व शालू की प्रेम कहानी काफी समय से चल रही थी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा रखी थीं लेकिन दीक्षित चौहान बिरादरी से और शालू वाल्मीकि समाज से होने के कारण वे खुलकर अपनी शादी के बारे में किसी से बात नहीं कर पा रहे थे। दो माह पहले परिजनों को इसकी सुगबुगाहट हुई। दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाया। इसके बावजूद दोनों चोरी छिपे मिलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Lover couple committed suicide in a village of Bijnor and see photos
बिजनौर में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala

इसके बाद शालू के परिजनों ने उसकी शादी नगीना से तय कर दी। शुक्रवार को किशोरी का लग्न जाना था। शादी से पहले ही दोनों गांव से फरार हो गए। दोनों के परिजन एक साथ उन्हें तलाश करते रहे कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारी व परिचितों के यहां भी तलाश किया गया। पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को दोनों के शव स्योहारा क्षेत्र के सरकड़ी के पास नहर में तैरते मिले। यह मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
UP News: Lover couple committed suicide in a village of Bijnor and see photos
बिजनौर में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

शेरकोट पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि दो माह पहले ही उन्हें दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता चला था। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed