मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर के पास चावल की बोरियों से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही चावल की बोरियों के ढेर में सामने से आ रही कार दब गई, जिससे कार में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे घायल हुए हैं।
मंगलवार की सुबह 5:30 बजे बैराज मार्ग पर कान्हा फार्म के पास बिजनौर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया। कार को नीचे दबता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई। पास के ही फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। जिसने आग पर किसी तरह काबू पाया।
2 of 6
हादसे के बाद आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में कार चालक इमरान (32) पुत्र इमामुद्दीन निवासी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई। इमरान की पत्नी तबस्सुम (26), बेटा रिहान (7), ईशान (5), बेटी अमायरा (2) और बहन नजराना घायल हो गए। लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को निकाल लिया था, जबकि कार चालक इमरान काफी देर बाद निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक चालक अर्जुन निवासी बंदौरा थाना बहसूमा मेरठ भी घायल हुआ है।
3 of 6
बिजनौर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
कार से निकालने पर भी मौत के खौफ से सहमी रहीं महिलाएं और बच्चे
बहन को ससुराल से लेकर अपने घर लौट रहे पानीपत के इमरान अंसारी को बचाया नहीं जा सका। हालांकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चों को लोगों ने आधा घंटा तक मशक्कत करने के बाद निकाल लिया था। कार से निकालने के बाद भी ननद-भाभी और बच्चों के चेहरों पर मौत का खौफ नजर आया। जोकि घंटों तक सहमे रहे। उधर इमरान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
4 of 6
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
यूं तो इमरान अंसारी उत्तराखंड के रायपुर का रहने वाला था मगर काफी समय पहले उसका परिवार मनमोहन नगर पानीपत हरियाणा में जाकर बस गया था। जहां उनका हैंडलूम का काम है। सोमवार की शाम इमरान अंसारी अपनी बहन नजराना की ससुराल रेहड़ के गांव पुक्खेवाला गया।
5 of 6
बिजनौर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि नजराना की शादी 18 अप्रैल को पुक्खेवाला में फैजान के संग हुई थी। मंगलवार की सुबह चार बजे बहन नजराना को लेकर पत्नी और बच्चों के संग पानीपत लौटने के लिए रेहड़ से निकला।