फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हाईवे पर हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा..., मौत के खौफ से सहमी रहीं महिलाएं-बच्चे, देखकर सहम उठे लोग

Tue, 30 Apr 2024 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2024 09:52 PM IST
सार

PHOTOS: हाईवे पर हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा..., मौत के खौफ से सहमीं रहीं महिलाएं-बच्चे, देखकर सहम उठे लोग

विज्ञापन
Truck overturns on car on Meerut Pauri National Highway near Bijnor and a person dies due to fire
बिजनौर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर के पास चावल की बोरियों से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही चावल की बोरियों के ढेर में सामने से आ रही कार दब गई, जिससे कार में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे घायल हुए हैं।



मंगलवार की सुबह 5:30 बजे बैराज मार्ग पर कान्हा फार्म के पास बिजनौर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया। कार को नीचे दबता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई। पास के ही फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। जिसने आग पर किसी तरह काबू पाया।

Truck overturns on car on Meerut Pauri National Highway near Bijnor and a person dies due to fire
हादसे के बाद आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में कार चालक इमरान (32) पुत्र इमामुद्दीन निवासी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई। इमरान की पत्नी तबस्सुम (26), बेटा रिहान (7), ईशान (5), बेटी अमायरा (2) और बहन नजराना घायल हो गए। लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को निकाल लिया था, जबकि कार चालक इमरान काफी देर बाद निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक चालक अर्जुन निवासी बंदौरा थाना बहसूमा मेरठ भी घायल हुआ है।

Truck overturns on car on Meerut Pauri National Highway near Bijnor and a person dies due to fire
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

कार से निकालने पर भी मौत के खौफ से सहमी रहीं महिलाएं और बच्चे
बहन को ससुराल से लेकर अपने घर लौट रहे पानीपत के इमरान अंसारी को बचाया नहीं जा सका। हालांकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चों को लोगों ने आधा घंटा तक मशक्कत करने के बाद निकाल लिया था। कार से निकालने के बाद भी ननद-भाभी और बच्चों के चेहरों पर मौत का खौफ नजर आया। जोकि घंटों तक सहमे रहे। उधर इमरान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck overturns on car on Meerut Pauri National Highway near Bijnor and a person dies due to fire
कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

यूं तो इमरान अंसारी उत्तराखंड के रायपुर का रहने वाला था मगर काफी समय पहले उसका परिवार मनमोहन नगर पानीपत हरियाणा में जाकर बस गया था। जहां उनका हैंडलूम का काम है। सोमवार की शाम इमरान अंसारी अपनी बहन नजराना की ससुराल रेहड़ के गांव पुक्खेवाला गया। 

विज्ञापन
Truck overturns on car on Meerut Pauri National Highway near Bijnor and a person dies due to fire
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि नजराना की शादी 18 अप्रैल को पुक्खेवाला में फैजान के संग हुई थी। मंगलवार की सुबह चार बजे बहन नजराना को लेकर पत्नी और बच्चों के संग पानीपत लौटने के लिए रेहड़ से निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed