उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में दो बच्चियों को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सौतेली मां सौतेली नानी और बच्चियों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के लालच में सौतेली मां ने अपनी मां के संग मिलकर यह साजिश रची। इस पूरे प्लान की जानकारी बच्चियों के पिता को भी थी।
2 of 7
घटना के बाद माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र में मंगलवार रात सौतेली मां ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। यहां गांव अकबरपुर तिगरी में मंगलवार रात्रि महिला नाजरीन पत्नी फरमान ने अपनी दो सौतेली बेटियों आफिया (8) और हादिया (7) को जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में लिया।
3 of 7
पति के साथ नाजरीन
- फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इस दंपती के दो पुत्री आफिया (8) और हादिया (7) व एक पुत्र अरहान है। दो वर्ष पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है।
4 of 7
बच्चियों के शव
- फोटो : अमर उजाला
घर में सब ठीक था लेकिन न जाने नाजरीन को क्या सूझी कि उसने दोनों बच्चियों की बेरहमी से जान ले ली। मंगलवार रात को नाजरीन ने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया और फिर उन्हें कमरे में सुला आई। दोनों बेटियों ने कमरे में तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
5 of 7
साैतेली मां ने दो बच्चियों को मारा
- फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा पुलिस ने नाजरीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी वारदात का सच सामने आ गया। नाजरीन के बाद आरोपी पति फरमान और सास चांदनी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।