फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल बनी सौतेली मां: जहर देकर कमरे में सुला आई, दोनों बच्चियों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा, बाहर गया था पिता

Thu, 15 Aug 2024 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 Aug 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
step mother killed two daughters in Bijnor by giving both poisonous substance
साैतेली मां ने दो बच्चियों को मारा - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर जनपद में बुधवार को मां के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई। जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र में मंगलवार रात सौतेली मां ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। यहां गांव अकबरपुर तिगरी में बुधवार की रात्रि महिला नाजरीन पत्नी फरमान ने अपनी दो सौतेली बेटियों आफिया (8) और हादिया (7) को जहर देकर मार डाला। गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में लिया।
step mother killed two daughters in Bijnor by giving both poisonous substance
बच्चियों के शव - फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इस दंपती के दो पुत्री आफिया (8) और हादिया (7) व एक पुत्र अरहान है। दो वर्ष पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है।
step mother killed two daughters in Bijnor by giving both poisonous substance
पति के साथ नाजरीन - फोटो : अमर उजाला
घर में सब ठीक था लेकिन न जाने नाजरीन को क्या सूझी कि उसने दोनों बच्चियों की बेरहमी से जान ले ली। मंगलवार रात को नाजरीन ने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया और फिर उन्हें कमरे में सुला आई। दोनों बेटियों ने कमरे में तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
step mother killed two daughters in Bijnor by giving both poisonous substance
हीमपुरदीपा में दो बच्चियों की मौत के बाद पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नाजरीन ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति और बच्चियों का पिता फरमान घर में नहीं था। बताय गया कि फरमान के बुजुर्ग पिता बीमार रहते हैं। वह उन्हें दवाई दिलाने के लिए मुरादाबाद गया हुआ था। इसी दाैरान नाजरीन ने आफिया और हादिया की जान ले ली।
विज्ञापन
step mother killed two daughters in Bijnor by giving both poisonous substance
साैतेली मां ने दो बच्चियों को मारा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर को पिता घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में ले रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed