फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुजारी मर्डर केस: 20 साल की सेवा का खौफनाक अंत, लहूलुहान हालत में लाश देख सन्न रह गई थीं महिलाएं, तस्वीरें

Sat, 06 Aug 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Aug 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Seven teams of police have been formed to investigate the murder of a priest in Bijnor
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

Bijnor Murder Case: बिजनौर जनपद के धामपुर में बदमाशों ने श्री मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराम (68) को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साए लोगों ने हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम को पुलिस अधिकारियों ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर खुलवाया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की सात टीमें लगाई गई हैं।



शनिवार सुबह चार बजे मंदिर में रोजाना की तरह कुछ महिलाएं साफ-सफाई करने के लिए पहुंचीं तो उन्हें मंदिर का मुख्य गेट बंद मिला। गेट नहीं खुला तो महिलाएं दूसरी ओर से मंदिर में पहुंचीं और मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में सो रही पुजारी की पत्नी जावित्री को उठाया। ये मंदिर की ओर बढ़ीं तो बरामदे में पुजारी बेगराम सिंह का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही खून से सना हुआ एक डंडा भी पड़ा मिला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने खुलासे की मांग करते हुए जाम लगा दिया।

Seven teams of police have been formed to investigate the murder of a priest in Bijnor
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

20 साल से मंदिर की देखभाल कर रहे बेगराम
पुजारी बेगराम पिछले करीब 20 साल से मंदिर की देखभाल और पूजापाठ कर रहे थे। उनकी हत्या से कस्बावासियों में रोष व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने घटना के खुलासे की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं। पुजारी के गुरु भाई कृपाल सिंह सैनी ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। 

Seven teams of police have been formed to investigate the murder of a priest in Bijnor
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

घटना की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विधायक अशोक राणा ने भी जल्द खुलासे की मांग अधिकारियों से की। डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का लोगों को भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven teams of police have been formed to investigate the murder of a priest in Bijnor
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विहिप जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गोयल के नेतृत्व में बजरंग और विहिप के कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंप घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान मौके पर धर्मवीर सिंह, डॉ. एनपी सिंह, सुशील सैनी, आंचल चौहान, कामेश्वर राजपूत, नितिन प्रकाश, अंकुर जैन रहे।

विज्ञापन
Seven teams of police have been formed to investigate the murder of a priest in Bijnor
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गृहस्थी के दायित्व पूरे करने के बाद बन गए थे पुजारी
शेरकोट के मंदिर में पुजारी बनकर रहने वाले बेगराम मूलरूप से नूरपुर के गांव पुरैना के रहने वाले थे। गांव वालों ने बताया पुजारी बेगराम का व्यवहार बहुत अच्छा था। जब वे गांव में आते थे सभी से मिलने के बाद ही लौटते थे। वे दो भाइयों में बड़े थे। जिनकी पांच संतान है। सभी का विवाह आदि सामाजिक दायित्व निभाने के बाद वह शेरकोट के इस मंदिर में आए थे। इस मंदिर की स्थापना भी उन्हीं ने कराई। बेगराम अपनी पत्नी के साथ मंदिर में रहते थे। बताया गया कि इससे पहले वह चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में एक मंदिर में भी पुजारी रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed