सजा-ए-मौत सुनाए जाने के बाद मुनीर को सोनभद्र की जेल के लिए भारी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया गया था। उसकी पूरी रात सफर में ही गुजरी। उधर, रैय्यान की रात करवट बदलते हुए गुजरी, रैय्यान ने सिर्फ दो रोटी ही खाई। उसे अन्य बंदियों के संग सामान्य बैरक में रखा गया।
जिला कारागार बिजनौर में मुनीर के साथी रैय्यान पर जेल प्रशासन की पूरी नजर है। जेल सूत्रों की मानें तो शनिवार की शाम उसे जेल में दाखिल किया और सामान्य बैरक में अन्य बंदियों के साथ रखा गया। शाम के वक्त उसने केवल दो रोटी और थोड़ी सब्जी खाई।
2 of 5
मुनीर अहमद
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि उसने खुद के हावभाव को ऐसा दिखाना चाहा, जैसे फांसी की सजा सुनाए जाने का उसे कोई फर्क नहीं पड़ा है। हालांकि वह खामोश रहा, देर रात तक करवट बदलता रहा।
3 of 5
मुनीर
- फोटो : amar ujala
मुनीर को शनिवार की शाम में सजा सुनाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सोनभद्र के लिए रवाना कर दिया गया था। जिसकी पूरी रात सफर में ही गुजरी।
4 of 5
आरोपी मुनीर को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
घूमने और दोस्तों पर उड़ाता था लूट की रकम
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुनीर ने साल 2013 से ही वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। उसने करोड़ों रुपये की लूट अलग-अलग स्थानों पर की।
5 of 5
तंजील मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि नई-नई जगहों पर घूमने का शौक रखने वाला मुनीर भारत के अलग-अलग शहरों में फाइव स्टार होटल में ठहरता था और दोस्तों पर भी खुलकर पैसा खर्च करता था। नौ महीने तक बिजनौर जेल में रहने के दौरान उसने एक बार भी अपने पिता से मुलाकात नहीं की।