फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज

Thu, 05 Jan 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Jan 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
International cattle smuggler Akbar Banjara 54 bighas land seized in Bijnor district
अकबर बंजारा की भूमि जब्त। - फोटो : amar ujala

मेरठ की बहसूमा थाना पुलिस ने बिजनौर में बढ़ापुर क्षेत्र के मोजा अब्दुल्लाबाद में स्थित अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा भूमि को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नगीना व स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। भूमि की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है।





बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर बहसूमा थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बढ़ापुर थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई। बहसूमा पुलिस तहसीलदार नगीना व एसआई पवन कुमार को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मिट्ठोपुर के मोजा अब्दुल्लाबाद पहुंची।

International cattle smuggler Akbar Banjara 54 bighas land seized in Bijnor district
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala

वहां पुलिस ने माइक से प्रचार कर अकबर बंजारा द्वारा एए बंजारा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदी गई 54 बीघा कृषि भूमि को कुर्क कर उस पर जब्तीकरण का बोर्ड लगाया।

International cattle smuggler Akbar Banjara 54 bighas land seized in Bijnor district
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala

बहसूमा पुलिस ने भूमि को तहसीलदार नगीना के सुपुर्द किया है। डीएम मेरठ के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International cattle smuggler Akbar Banjara 54 bighas land seized in Bijnor district
54 बीघा भूमि जब्त। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि इस भूमि पर सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। इससे पूर्व बहसूमा पुलिस ने जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर लगभग तीन माह पूर्व ग्राम मिट्ठोपुर में ही अकबर बंजारा की 15 बीघा कृषि भूमि को जब्तकर तहसीलदार की सुपुर्द में दिया था।

विज्ञापन
International cattle smuggler Akbar Banjara 54 bighas land seized in Bijnor district
मेरठ में अकबर बंजारा की दुकानों पर चला था बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अकबर बंजारा की 54 बीघा भूमि व तीन माह पूर्व जब्त की गई 15 बीघा कृषि भूमि को तहसीलदार नगीना की सुपुर्द में दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed