उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को कार सवार चार दोस्तों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई। बरात के जश्न में डूबे कार सवार चारों दोस्तों को शायद ही इस बात का अंदाजा था कि वे इस जश्न में डूबने नहीं, बल्कि तालाब में डूबने जा रहे हैं। जहां उनकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। एक गलत मोड़ उनकी जिंदगी का आखिरी मोड़ साबित हुआ।
इन चार यारों को राह का एक गलत मोड़ मौत के सफर तक ले गया। जरा सा रास्ता क्या भटके कि मौत के तालाब में जा डूबे। दरअसल, ये चारों ही दोस्त दाएं और बाएं मोड़ में इस कदर उलझे कि पलक झपकते ही मौत के मुहं में समा गए। दायीं तरफ मुड़ने के बजाए बायीं ओर मुड़ते ही कार आगे बढ़ा दी, जो तालाब में जा गिरी। अगर गांव के बाहर निकलने के सही रास्ते का आभास रहा होता, तो शायद चारों दोस्तों की जान बच जाती और पांचवा भी जिंदगी और मौत से न जूझ रहा होता।
2 of 5
बिजनौर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गांव ताकीपुर देगा के रहने वाले प्रताप के ममेरे भाई की बरात अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में आई थी। प्रताप ने अकेले जाने के बजाए अपने दोस्त दीपक, विशाल, अक्षय और रजत को भी दावत खिलाने की बात कहकर साथ ले लिया। पांचों बाइक से खेड़ा के लिए निकले थे। इन्होंने बाइक से खेड़ा जाने के बजाए पास के ही गांव रहमापुर से एक रिश्तेदार की कार ले ली।
3 of 5
बिजनौर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कार लेते वक्त रहमापुर अपने मामा के यहां ठहरे निखिल और अभिजित को भी साथ ले लिया। अब ये सातों कार से खेड़ा पहुंच गए। वहां खाना खाने के बाद बरात चढ़ रही थी। इसी दौरान निखिल और अभिजीत को रहमापुर छोड़ने के लिए खेड़ा से निकल पड़े। गांव से बाहर आते ही रास्तों के मोड़ में उलझ गए।
4 of 5
बिजनौर हादसा तालाब में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
कार दीपक चला रहा था, गांव से बाहर निकलते ही बायीं तरफ मुड़ गए, जबकि दायीं तरफ मुड़ना था। दायीं तरफ मुड़ते तो संपर्क मार्ग पर जाते। लेकिन, गलत मोड़ ने चकरोड़ पर ला दिया। चकरोड़ आगे तालाब में जाकर बंद हो रही थी। बस दाएं बांए के फेर में उलझे इन दोस्तों काको ये राह मौत के मुहाने तक ले गई।
5 of 5
बिजनौर हादसा विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रास्ता बंद होने से बीस मीटर पहले ही इनकी कार अचानक तालाब में पलट गई। चकरोड भी तंग थी, जिसमें कार को घुमाने की जगह भी नहीं थी। अगर चकरोड़ के रास्ते तालाब की तरफ नहीं जाते तो शायद जान बच सकती थी। हादसे में अक्षय, विशाल, रजत और प्रताप की जान चली गई जबकि, पांचवा दोस्त दीपक अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।