फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते कलंकित: बाहर था परिवार, बहू ने प्रेमी को घर बुलाया और फिर रचा ऐसा नाटक, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Thu, 16 Nov 2023 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Nov 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Family was outside, woman called boyfrind home and then created such a drama, police opens incident
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala

शेयर मार्किट में पैसा डूबने पर कर्जदार हुए प्रेमी की खातिर घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आभूषण-नकदी समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया है।



एसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी छितावर हाल निवासी आदर्श नगर बिजनौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्कूटी, एलईडी, मोबाइल, आभूषण और नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए पुष्पेंद्र और थोक व्यापारी की पत्नी के बीच पिछले 10-12 वर्षों से दोस्ती थी। पुष्पेंद्र और उक्त महिला पहले शिक्षक थे, तभी से दोनों में दोस्ती है।

Family was outside, woman called boyfrind home and then created such a drama, police opens incident
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala

शेयर मार्केट में पैसा डूबने की वजह से कर्जदार हुए पुष्पेंद्र ने महिला के संग मिलकर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ दी। मंगलवार की शाम छह बजे थोक व्यापारी अपनी मां और बच्चों संग धामपुर चले गए।


 
Family was outside, woman called boyfrind home and then created such a drama, police opens incident
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala

बाद में व्यापारी की पत्नी ने फोन करके अपने दोस्त पुष्पेंद्र को बुला लिया और आभूषण, नकदी आदि सामान उसके हवाले कर दिया, जिससे वह अपना कर्ज उतार सके। एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हुई विवेचना में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family was outside, woman called boyfrind home and then created such a drama, police opens incident
आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala

विवेचना में कई तथ्य सामने आए। गहनता से जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए दुष्कर्म और लूट का नाटक रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed