फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: अपनों के खून से रंग रहे हाथ, फिर हुई खौफनाक वारदात, मां पर लोहे की रॉड से हमला, देखें तस्वीरें

Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Mother was murdered by son in Bijnor city and see photos
मां पर लोहे की रॉड से हमला किया। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने अपनी मां और बहन पर रॉड से हमला किया। हमले में मां की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



बताया गया कि नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज में एक नशेड़ी युवक शुभम (25 वर्ष) ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतका सविता मोहल्ला के रामपाल यादव की पत्नी थी। घटना के वक्त वह अपनी बेटी चंचल (22 वर्ष) के साथ सो रही थी। इस दौरान शुभम ने लोहे की रॉड से अपनी मां पर हमला कर दिया। बहन ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटकर लहुलूहान कर दिया। परिजनों ने चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के लिए रुपये मांग रहा था और रुपये नहीं देने पर वारदात की। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को आरोपी शुभम के नशेड़ी प्रवृत्ति का होने की जानकारी दी।

UP Crime News: Mother was murdered by son in Bijnor city and see photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

अपनों के खून से रंग रहे हाथ, तीन माह में छह की हत्या  
बिजनौर जिले में अपने ही रिश्तों का कत्ल कर खून से हाथ रंग रहे हैं। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां को मौत के घाट उतार देने पहला मामला नहीं है, जबकि तीन महीने में छह लोगों की हत्या अपनों ने ही कर दी। दो मां, दो पिता अपनी ही औलाद के हाथों मारे गए हैं।

UP Crime News: Mother was murdered by son in Bijnor city and see photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

नजीबाबाद के जाब्तागंज में शुभम ने अपनी मां सविता के साथ मारपीट करते हुए मौत के घाट उतार दिया। बचाने के लिए बहन चंचल आई तो उसे भी घायल कर दिया। आरोपी की बहन फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर शुभम ने अपनी मां के खून से हाथ रंग लिए। 23 अक्तूबर को मंडावली के गांव रतनपुर रियाया में आरोपी मनोज ने अपने पिता कामेंद्र की पिटाई करने के बाद धक्का दे दिया था। जिसमें कामेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Mother was murdered by son in Bijnor city and see photos
घायल बहन चंचल। - फोटो : amar ujala

वहीं 20 सितंबर को नजीबाबाद के जाब्तागंज में ही कासिम ने अपने पिता युसुफ की रुपयों के लेन-देन को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हालांकि बाद में कासिम ने खुद भी खुदकुशी कर ली थी। शिवाला कला के गांव अजुपुरा में 16 सितंबर को अनूप यादव ने अपनी पत्नी अंजू यादव को पीट-पीटकर मार डाला था।

विज्ञापन
UP Crime News: Mother was murdered by son in Bijnor city and see photos
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा किरतपुर के गांव बाहूपुरा में 24 अगस्त को शुभम ने अपने दोस्त के संग मिलकर मां नीता देवी की हत्या गला घोंटकर कर दी थी। शुभम को उसकी मां स्मैक बेचने के लिए मना कर रही थी। इनके अलावा 23 मार्च को बिजनौर के गांव नवलपुर में विष्णु की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी किरनपाल के साथ मिलकर हत्या करा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed