Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड एक्टर को सजा: सलमान की फिल्म में काम, साउथ का स्टार; जानें भूपेंद्र सिंह ने क्यों की किसान की हत्या

Sun, 08 Nov 2026 02:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

Bijnor News: जिले के गांव कुआखेड़ा खदरी में तीन दिसंबर 2023 को बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह ने पड़ोसी किसान गोविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने भूपेंद्र सिंह को 10 साल की सजा सुनाई, जबकि तीन आरोपियों को बरी कर दिया। 

विज्ञापन
Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. शहजाद अली ने बॉलीवुड अभिनेता भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या के आरोप में 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और दो घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। भूपेंद्र सिंह पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं, अदालत ने ज्ञान सिंह, जीवन सिंह उर्फ जोवनदीप और गुरजंट को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

 
Trending Videos
Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra
भूपेंद्र सिंह और उसके फार्म से बरामद किया गया था असलहा। - फोटो : अमर उजाला
यह मामला गांव कुआखेड़ा खदरी निवासी जीत सिंह द्वारा थाना बढ़ापुर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। एडीजीसी अजीत पंवार और प्रमोद शर्मा के अनुसार जीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बड़े भाई गुरदीप का पड़ोसी किसान भूपेंद्र सिंह से खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर था। 
 
Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra
भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिसंबर 2023 की दोपहर इसी विवाद के चलते आरोपी भूपेंद्र सिंह पेड़ों को अपना बताने लगा। गुरदीप सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गाली गलौज करते हुए रिवॉल्वर निकाल कर गुरदीप सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से गुरदीप घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra
भूपेंद्र सिंह गोली चलाता कैमरे में हुआ था कैद। - फोटो : अमर उजाला
उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गोविंद सिंह भी वहां पहुंचे। आरोप था कि ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजंट ने गोविंद सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के ही बूटा सिंह और वीरू देवी को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra
पुलिस ने हत्या के बाद कर लिया था गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद किया
पुलिस ने घटना की गहन जांच की। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर भूपेंद्र सिंह की निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह समेत चारों आरोपियों को जेल भेजने के बाद हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना से जुड़े 13 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या का दोषी पाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed