{"_id":"69f2eca6c4b00af73e066f80","slug":"bijnor-suicide-monica-mentions-blackmail-in-one-and-a-half-page-suicide-note-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा', डेढ़ पेज के नोट में ठगों से परेशान मोनिका ने दर्द लिख दी जान; पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा', डेढ़ पेज के नोट में ठगों से परेशान मोनिका ने दर्द लिख दी जान; पढ़ें
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:14 PM IST
सार
बिजनौर में साइबर अपराधियों से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला मोनिका ने सुसाइड नोट में अपने पति के लिए लिखा है कि मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकती। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं।
विज्ञापन
1 of 10
Bijnor Suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साइबर अपराधियों ने यूपी के बिजनौर की रहने वाली एक महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा, उसे ब्लैकमेल किया। डराया और धमकाया। महिला ने शादी की सालगिरह से एक दिन पहले ही सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी।
मोनिका ने जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें भी उसकी घबराहट साफ झलक रही है। परिजन मान रहे हैं कि साइबर अपराधियों ने उसे इस कदर ब्लैकमेल किया कि वह अपनी बात सुसाइड नोट में भी पूरी नहीं लिख पाई। डेढ़ पन्ने के सुसाइड नोट में मोनिका ने एक लड़के द्वारा उसे परेशान करने, ब्लैकमेल करने का ही जिक्र किया है।
2 of 10
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आपसे बहुत प्यार करती हूं'
मोनिका ने सुसाइड नोट में अपने पति को लिखा है कि मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकती। मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं।
3 of 10
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा'
प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना। मेरे मरने के बाद जिंदगी में दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिले। इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना। मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
महिला मोनिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस लड़के ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को। मोनिका के भाई मोहित ने बताया कि मोनिका नौवीं पास थी। जब वह दसवीं में थी तो उसकी शादी हो गई थी। सभी का कहना था कि शायद साइबर अपराधियों ने कम शिक्षा के चलते ही मोनिका को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
5 of 10
मोनिका का फोटो मोबाइल में देखकर भावुक होते उसके पति रणधीर और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला साइबर ठगों ने कई दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, महिला ने दी जान
बिजनौर जिले में साइबर अपराध का अब तक का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है। साइबर अपराधियों ने महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर इतना डराया, धमकाया कि शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अंतिम संस्कार के समय साइबर ठग का फोन आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला गृहिणी थी। पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।