फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम-प्रसंग: बेटा किशोरी को लेकर हुआ फरार, गांव में हुई पंचायत, फिर पिता-मां और बहन ने खाया जहर, खौफनाक तस्वीरें

Fri, 11 Jun 2021 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: The panchayat was held in the case of love affair and then the father, mother and sister has ate poison
बिजनौर में जहर खाने का मामला: फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के मंडावर में एक गांव निवासी युवक पास के ही गांव की किशोरी को अपने साथ ले गया। इसके बाद युवक के पिता, मां और बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं युवक के परिजनों के जहर खाने के बाद किशारी के परिजनों के खिलाफ उत्पीड़न करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 



युवक की मां और बहन का आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्हें सरेआम अपमानित किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जा रहा है। एसपी ने सीओ सिटी को इस मामले की जांच सौंपी है।

Bijnor News: The panchayat was held in the case of love affair and then the father, mother and sister has ate poison
अस्पताल में भर्ती मां-बेटी। - फोटो : amar ujala

मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी युवक का अपनी ही बिरादरी की पास के गांव की रहने वाली किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी युवक की बहन के साथ कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार रात युवक किशोरी को अपने साथ ले गया था। इस घटना की किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुरुवार सुबह युवक के 55 वर्षीय पिता, 47 वर्षीय मां और 18 साल की बहन ने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। आंगन में तड़प रहे तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। गांव वालों के मुताबिक, तीनों ने लोक लाज के डर से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। जबकि युवक की मां और बहन का आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। सरेआम उन्हें अपमानित किया गया। पुलिस भी रोजाना घर आकर उनका उत्पीड़न कर रही थी। इसलिए उन्होंने जहर खाया है।

Bijnor News: The panchayat was held in the case of love affair and then the father, mother and sister has ate poison
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस युवक के घर नहीं गई और न ही उन्हें थाने बुलाया गया। पुलिस पर उत्पीड़न करने के आरोप गलत है। किशोरी के परिजनों द्वारा युवक के परिजनों से मारपीट करने और अपमानित करने का मामला सामने आया है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में किया गया प्रताड़ित, इसलिए खाया जहर

Bijnor News: The panchayat was held in the case of love affair and then the father, mother and sister has ate poison
बिजनौर में जहर खाने का मामला: फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

युवक के किशोरी को ले जाने के बाद गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। आरोप है कि इस पंचायत में युवक के परिजनों को खूब प्रताड़ित किया गया। परिजनों पर दबाव था कि किशोरी को किसी भी सूरत में बरामद कराएं। किशोरी के परिजनों पर भी मुकदमा वापस लेने और युवक के साथ शादी करने का दबाव बनाया गया। लेकिन इस बात पर किशोरी के परिजन सहमत नहीं हुए। युवक के परिजनों को यह डर सताने लगा था कि अब उनके साथ अनहोनी होने वाली है। इसी डर से उन्होंने जहर खा लिया। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी युवक दूसरे गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर चार दिन पहले अपने साथ ले गया था। उसकी बहन क्षेत्र के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। किशोरी भी उसके साथ पढ़ती थी। इसलिए दोनों का एक दूसरे के घर खूब आना जाना था। किशोरी की शादी जुलाई माह में होनी तय है। इस बात से युवक नाराज था। गांव के ही एक युवक के आवास पर दोनों की शादी को लेकर कुछ दिन पहले बात हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बनी थी।

विज्ञापन
Bijnor News: The panchayat was held in the case of love affair and then the father, mother and sister has ate poison
बिजनौर में जहर खाने का मामला: फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

गांव वालों के मुताबिक, मंगलवार को गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें मुकदमा वापस लेने और किशोरी को बरामद कराने की बात हुई। युवक के परिजनों पर किशोरी को बरामद कराने का दबाव बनाया गया। पंचायत में यह भी कहा गया कि किशोरी के बरामद होने के बाद उसकी और युवक की शादी करा दी जाए, लेकिन इस बात के लिए किशोरी के परिजन तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पंचायत में युवक के परिजनों को प्रताड़ित किया गया। युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस भी उनके घर आ रही थी। उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि किशोरी को बरामद कराएं। वरना मुकदमा दर्ज कर पुलिस उन्हें थाने ले जाएगी। इस बात से युवक के परिजन डरे हुए थे। उन्हें इस समस्या से निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed