फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा विरोध, DFO कार्यालय में बांध दिए पशु, दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 15 Sep 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

बिजनौर में गुलदार के लगातार हमलों से नाराज किसानों ने डीएफओ कार्यालय में पशु बांध दिए। भाकियू अराजनैतिक का धरना पांचवें दिन भी जारी है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor News: Farmers tie cattle at DFO office in protest against leopard attacks in Bijnor
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में वन प्रभाग क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमलों से किसानों में भारी रोष है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पर अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए पशु बांध दिए।

Bijnor News: Farmers tie cattle at DFO office in protest against leopard attacks in Bijnor
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना है कि खेतों और गांवों में गुलदार लगातार हमला कर रहे हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि गुलदारों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।

Bijnor News: Farmers tie cattle at DFO office in protest against leopard attacks in Bijnor
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु - फोटो : अमर उजाला

धरना प्रदर्शन का यह सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। भाकियू (अ) के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, भोपाल राठी और सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: Farmers tie cattle at DFO office in protest against leopard attacks in Bijnor
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु - फोटो : अमर उजाला

किसानों की मांग है कि बिजनौर को गुलदार मुक्त बनाया जाए और खेतों में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही गुलदारों को नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor News: Farmers tie cattle at DFO office in protest against leopard attacks in Bijnor
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु - फोटो : अमर उजाला

धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। फिलहाल भाकियू अराजनैतिक का धरना जारी है। किसान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed