ज्ञानपुर में खमरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सब्जी मंडी स्थित किराने की दुकान में मंगलवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। संजय जायसवाल और गोपीनाथ की किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
PHOTOS: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:41 AM IST
सार
संजय जायसवाल और गोपीनाथ सोमवार की रात दुकान बंद कर नई बाजार में एक शादी में शामिल होने गए थे। रात दो बजे जब वे वहां से लौटे तो सबकुछ ठीक था। जिसके बाद वे दूसरे मकान में सोने चले गए। भोर में लगभग तीन से चार बजे के बीच दुकान से धुएं का गुबार निकलते देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन