फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रक में नौ टन का शिवलिंग लेकर भदोही पहुंचीं बुलेट रानी राजलक्ष्मी, महाशिवरात्रि पर लिया था संकल्प

Mon, 18 Apr 2022 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bullet Rani Rajalakshmi manda reached Bhadohi with Shivling weighing 9 tons in truck she took  pledge on Mahashivratri
ट्रक में 9 टन वजनी शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

करीब 21 राज्यों में 33 हजार किलोमीटर बाइक चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करने वाली बुलेट रानी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी मांडा एक बार फिर चर्चा में हैं।  वो ट्रक में नौ फीट लंबा और नौ टन वजनी अष्टधातु शिवलिंग एवं शिव परिवार के साथ सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सोमवार को भदोही पहुंचीं।

उन्होंने धर्म रक्षा करने के लिए एक मार्च को महाशिवरात्रि पर संकल्प लिया था। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए वो विशाल शिवलिंग लेकर यहां पहुंचीं हैं। यह कार्यक्रम सुंदरवन के फलाहारी बाबा के नेतृत्व में लीगल राइट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। जो रास्ते भर जगह-जगह धर्मरक्षा का संदेश देते हुए लगभग 9500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर यहां पहुंची। शिवलिंग की भदोही के सुंदरवन स्थित श्रीराम जानकी आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Bullet Rani Rajalakshmi manda reached Bhadohi with Shivling weighing 9 tons in truck she took  pledge on Mahashivratri
ट्रक में 9 टन वजनी शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

भदोही के रजपुरा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। यहां लगभग 30 मिनट तक काफिला रुका। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की। साथ ही राजलक्ष्मी मांडा का माल्यार्पण कर भदोही में स्वागत किया। 

Bullet Rani Rajalakshmi manda reached Bhadohi with Shivling weighing 9 tons in truck she took  pledge on Mahashivratri
ट्रक में 9 टन वजनी शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

ट्रक पर लदे विशाल शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लोगों में होड़ मच गई। भारी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद धीरे-धीरे काफिला सुंदरवन की ओर बढ़ता रहा। सुंदरवन में भी इस विशाल शिवलिंग के दर्शन करने के लिए पहले से सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bullet Rani Rajalakshmi manda reached Bhadohi with Shivling weighing 9 tons in truck she took  pledge on Mahashivratri
ट्रक में 9 टन वजनी शिवलिंग - फोटो : सोशल मीडिया।

फलाहारी बाबा के पुत्र अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन 10 मई से पहले यह पूजन हो जाएगा। सुंदरवन में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bullet Rani Rajalakshmi manda reached Bhadohi with Shivling weighing 9 tons in truck she took  pledge on Mahashivratri
ट्रक में 9 टन वजनी शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

राजलक्ष्मी ने बताया कि धर्म की रक्षा करने के लिए उनकी 25 सदस्य टीम ने एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर संकल्प लिया था। जिस संकल्प के तहत उन्होंने एक ट्रक में नौ टन वजन के शिवलिंग के साथ भगवान शिव के परिवार को रखकर उन्हें सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के बाद भदोही में स्थापित करने बीड़ा उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed