भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। समर और संजय सिंह फरार है। बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ग्रामीणों के बीच चर्चा रहा कि क्या आकांक्षा दुबे को इंसाफ मिलेगा। क्या उनके आरोपी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मिलेगा। क्या परिवार के आरोप सिद्ध होंगे या फिर सब कागज पर ही धरा रह जाएगा।
Akanksha Dubey: क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? मां ने आंचल फैलाकर सीएम योगी से की CBI जांच की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन