अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उससे पहले 25 दिसंबर 2023 को ही पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में राम मंदिर में चल रहे काम की तस्वीरें लगातार साझा कर बताया जा रहा है कि आखिर काम कितना और कैसे हो रहा है।
2 of 9
राम मंदिर के अंदर की तस्वीरें
- फोटो : X/@ShriRamTeerth
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में गर्भगृह की नई तस्वीरें साझा की थी। अब श्री राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर के हिस्से की कुछ सुंदर कलाकृतियां बनाई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के निर्माण का फाइनल स्टेज चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
3 of 9
गर्भगृह राम मंदिर
- फोटो : चंपत राय एक्स
प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अब इसका फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
4 of 9
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्षीय बाल रूप की पत्थर की चार फीट तीन इंच की खड़ी प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के तीन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। तीन कारीगर इसे तीन अलग-अलग पत्थरों में बना रहे हैं। ये प्रतिमाएं करीब 90 प्रतिशत तैयार हैं।
5 of 9
मंदिर के अंदर भगवानों की कलाकृतियां
- फोटो : X/@ShriRamTeerth
अयोध्या में कई मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किया जा रहा है। दरअसल, वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के पास ही धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक का भी प्रभार है। शासन से धर्मार्थ कार्य विभाग को बजट जारी होता है और फिर से यहां से अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए दिया जाता है। यहां बता दें कि वर्ष 2020 में धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन किया गया था और इसका मुख्यालय काशी में ही बनाया गया है। ऐसे में प्रदेश भर में धर्मार्थ कार्य निदेशालय के कामों का बजट काशी से ही जारी किया जा रहा है।