फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: विरोध... हंगामा और नारेबाजी, बरेली में जुलूस के दौरान क्यों हुआ विवाद? जानिए पूरा मामला

Mon, 16 Sep 2024 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar during procession in Bareilly Jogi Navada
जोगी नवादा में देर रात तक हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बरेली पुराना शहर में रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पर रार का केंद्र इस बार जोगी नवादा रहा। यहां चार अंजुमनों (छोटे जुलूस) में शामिल पांच सौ लोगों ने मौर्य गली की ओर से निकलने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तीखा विरोध किया। पुलिस ने अंजुमनों के डीजे हटवा दिए, लेकिन विरोध कम न हुआ। पुलिस पर कभी पानी फेंका गया तो कभी पुलिस ने भीड़ को समझाकर और कभी डपटकर गलियों में भेजने की कोशिश की। बताया जाता है कि जोगी नवादा से हर साल चार अंजुमनें मौर्य गली होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होती हैं। हालांकि, अंजुमन में लोगों की संख्या सीमित होती है और डीजे आदि ले जाने की परंपरा नहीं है। पिछले साल कांवड़ यात्रा के दिनों से ही यहां दो समुदायों के बीच तनातनी का माहौल है।

Uproar during procession in Bareilly Jogi Navada
आयोजकों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
इस साल सावन में धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई तो दूसरे पक्ष ने इसे गैर परंपरागत बताकर विरोध जताया था। चर्चा यह होती रही कि उसी को ध्यान में रखकर इस बार अंजुमनों में लोगों की संख्या बढ़ा दी गई। वहीं टेंपो में डीजे, लाउडस्पीकर व सुराही लगा दी गईं। धार्मिक नारे लगाते लोग आगे बढ़ने लगे तो मौर्य गली के लोग एकजुट हो गए। 
Uproar during procession in Bareilly Jogi Navada
विरोध करने वाले पक्ष को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
महंत राकेश कश्यप के नेतृत्व में लोगों ने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 150 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास दूसरा पक्ष जुट गया। वहां से दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने धर्म से जुड़े नारे लगाने शुरू कर दिए। सीओ तृतीय की जिम्मेदारी देख रहे एएसपी देवेंद्र कुमार व बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने भीड़ देखकर पुलिस व पीएसी बुला ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uproar during procession in Bareilly Jogi Navada
जोगी नवादा में देर रात तक हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष के गुस्से पर अंजुमनों के डीजे हटवा दिए गए और लोगों की संख्या कम करने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं माने। देर रात सवा दो बजे तक अंजुमनों का जुलूस नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन
Uproar during procession in Bareilly Jogi Navada
मोबाइल की टॉर्च जलाकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

लाइटें बंद कर ऑटो को आगे बढ़ाया तो फेंका पानी
पुलिस जोगी नवादा में दो मोर्चे पर फंसी दिखी। एक पक्ष को समझाने की कोशिश के दौरान दूसरा पक्ष बिगड़ जाता था। पहले रणनीति के तौर पर मौर्य गली की स्ट्रीट लाइटें बंद कीं, फिर कब्रिस्तान की ओर लगीं स्ट्रीट लाइटें बंद की गईं। इसके बाद पुलिस ने अंजुमन के आगे चल रहे ऑटो को मौर्य गली की ओर ले जाने की कोशिश की तो वहां छतों से पुलिस पर पानी फेंका गया। गली से तीखा विरोध हुआ तो पुलिस ने खुद ही ऑटो को पीछे करा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed