यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ दिया है। बरेली जिले में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं चार छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा किया है। इन तीनों छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में जगह बनाई है। हाईस्कूल के टॉप-10 में कुल 25 छात्र-छात्राओं में 12 छात्राएं हैं। इनमें एक छात्रा ने प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है।
UP Board Result 2024: इंटर में पहले तीन स्थानों पर बेटियां, हाईस्कूल टॉप-10 में भी 12 छात्राएं; देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि गंगवार हाईस्कूल की टॉपर
हाईस्कूल में 97.50 अंक हासिल करने वाली रश्मि गंगवार ने जिले में टॉप करने के साथ प्रदेश में भी छठा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा 94.17 प्रतिशत अंक पाकर दिव्या यादव जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं। 93.67 प्रतिशत अंक के साथ प्राची सिंह ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जुबिया मोहसिन, श्रुति सिंह, मुस्कान ने सातवां, वर्तिका सक्सेना, रिया गंगवार ने आठवां और समृति गंगवार, ईशा पटेल और हिमांशी ने संयुक्त रूप से 10 वां स्थान प्राप्त किया है।
इंटरमीडिएट में 96.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रिया गंगवार ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं वांशिका ने प्रदेश में नौवां और 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहीं प्रतिभा गंगवार ने प्रदेश स्तर पर 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नेहा दीक्षित और मोहिनर गंगवार ने संयुक्त रूप से जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। रूबी गंगवार और साक्षी प्रजापति संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रही हैं। सौम्या ने जिले में आठवां और सोनी ने 10 वां स्थान प्राप्त किया है।
इंटरमीडिएट की टॉपर रिया गंगवार ने गणित वर्ग से 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता शेरगढ़ ब्लॉक में नौकरी करते हैं। घर की सबसे बड़ी बेटी रिया गंगवार ने कहा कि देश में विकास के लिए टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा देने की जरूरत है। वह आईआईटी कर देश के विकास में अपनी भूमिका को निभाना चाहती हैं। वह रिसर्च में काफी विश्वास रखती हैं और इसी वजह से वह आईआईटी में अच्छी रैंक के साथ अपना एक अलग मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल स्कूल की छात्रा वंशिका ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह मूल रूप से फरीदपुर की रहने वाली हैं। और फतेहगंज में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता धनपाल सिंह कृषक व पूर्व प्रधान और मां गृिहणी हैं। वंशिका का कहना है कि उनकी मां पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं, उन्हीं की प्रेरणा के चलते टाइम टेबल बनाया गया। विषय को पूरा समझने के बाद ही आगे कुछ भी पढ़ा जाता था। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। वंशिका ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।