{"_id":"617cc8a3e5e3381c8f0a82e8","slug":"up-bareilly-babu-arrested-for-calling-officials-as-minister-and-mp-captain-saheb-badaun-mp-speaking-remove-the-inspector","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आवाज बदलने वाला बाबू: कप्तान साहब बदायूं सांसद बोल रही हूं...दरोगा को हटा दो, कार पर भी लगा था सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज बदलने वाला बाबू: कप्तान साहब बदायूं सांसद बोल रही हूं...दरोगा को हटा दो, कार पर भी लगा था सायरन
Sat, 30 Oct 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री और सांसद तो कभी उनका प्रतिनिधि बनकर पुलिस अधिकारियों को फोन पर हड़काने वाले क्लर्क को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया नटवरलाल नीरेश वर्मा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अपनी आवाज को लड़की की आवाज में बदल देता था। बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा के नाम से उसने एसएसपी बरेली को फोन करके बैरियर वन चौकी इंचार्ज को हटाने को कहा। शक होने पर एसएसपी ने जब जानकारी कराई तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। इसके बाद शुक्रवार को नीरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरेश बदायूं के बिल्सी थानाक्षेत्र के अंबियापुर गांव का रहने वाला है। वह पीएचडी है और राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में क्लर्क है। वह खुद को अनुसूचित जाति मोर्चा बदायूं का उपाध्यक्ष भी बताता है। पकड़े जाने के बाद नीरेश ने पुलिस को बताया कि उसका चयन 2021 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग की भर्ती में प्रवक्ता समाजशास्त्र के पद पर हो गया है, लेकिन अभी तैनाती नहीं मिली है। उसका चूंकि कई बड़े नेताओं से मिलना-जुलना है, इसलिए वह नेताओं के फोन पर अधिकारियों से बात करने के तौरतरीके सीख गया है।
आरोपी बाबू गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरेश ने मंत्री, सांसद के नाम पर अधिकारियों को फर्जी कॉल कर लोगों के काम कराने और इसके एवज में मोटी रकम वसूलने का धंधा शुरू कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले लोटन सिंह के प्लॉट का लंबे समय से विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष का कार्य रुकवाने के लिए नीरेश ने लोटन सिंह से 20 लाख रुपये लिए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
काम नहीं हो पाया तो 10 लाख रुपये वापस कर दिए। दस लाख रुपये उसे और वापस करने थे, तभी उसने फर्जी फोन करके पुलिस से काम रुकवाने का प्लान बनाया। उसने सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य बनकर इज्जतनगर के बैरियर वन चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार और इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार को फोन किया। बात न बनने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन करके चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार को हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
इतना ही नहीं लोटन का काम कराने के लिए उसने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा बनकर भी दो तीन बार एसएसपी को फोन किया। शक होने पर एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस के साथ ही एसओजी प्रभारी अभिषेक सिंह को इसकी पड़ताल में लगाया। इसके बाद शुक्रवार को नीरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांसद रेखा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी को बातचीत करने के अंदाज से हुआ शक
नीरेश ने सबसे पहले सांसद डॉ. संघमित्रा के नाम से चौकी इंचार्ज ब्रजेश को फोन कर जमीन पर काम रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद इंस्पेक्टर को कई बार फोन किया। इंस्पेक्टर संजय कुमार को बातचीत करने के अंदाज से शक हुआ। उन्होंने एसएसपी को बताया। पता चला कि एसएसपी के पास भी दो-तीन बार फोन आ चुके थे। बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा और बहराइच के सांसद मुकुट बिहारी बनकर लोटन सिंह के मामले में फोन किए जा रहे हैं। इस पर एसएसपी को शक हुआ। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फोन करने वाला फर्जी है।
नीरेश ने सबसे पहले सांसद डॉ. संघमित्रा के नाम से चौकी इंचार्ज ब्रजेश को फोन कर जमीन पर काम रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद इंस्पेक्टर को कई बार फोन किया। इंस्पेक्टर संजय कुमार को बातचीत करने के अंदाज से शक हुआ। उन्होंने एसएसपी को बताया। पता चला कि एसएसपी के पास भी दो-तीन बार फोन आ चुके थे। बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा और बहराइच के सांसद मुकुट बिहारी बनकर लोटन सिंह के मामले में फोन किए जा रहे हैं। इस पर एसएसपी को शक हुआ। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फोन करने वाला फर्जी है।