फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly: पीएम मोदी के रोड शो के लिए चमकाया जा रहा राजेंद्रनगर, रातोंरात बना दी गई सड़क; देखिए तस्वीरें

Thu, 25 Apr 2024 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Roads and dividers are being decorated for PM Modi road show in Bareilly
सड़क की धुलाई करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो के लिए राजेंद्रनगर को चमकाया जा रहा है। सड़कों से लेकर बिजली के खंभे, डिवाइडर तक सब चमकाए जा रहे हैं। डिवाइडरों की पेटिंग के साथ ही वहां फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए, लिहाजा दिन भर अधिकारी वहां के चक्कर लगाते रहे।


 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो 1.2 किलोमीटर का होगा। यह स्वयंवर बरातघर से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी चौक होते हुए बलिदानी पंकज अरोड़ा स्तंभ पहुंचकर संपन्न होगा। इस 1.2 किमी सड़क पर दिन-रात काम चल रहा है। सड़क को दो दिन पहली पानी से धोया गया था। 50 से ज्यादा सफाई कर्मी सड़क की सफाई में लगे हैं। महिला सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है। सड़क के दोनों ओर नालों पर कई जगह स्लैब डलवाए गए हैं। नाले-नालियों को पूरी तरह से ढक दिया गया है।

Roads and dividers are being decorated for PM Modi road show in Bareilly
फैंसी लाइट पर की गई पेंट - फोटो : अमर उजाला

बिजली के खंभों पर नई फैंसी लाइटों की झालरें लपेटी गई हैं। एक-एक खंभे को चेक किया जा रहा है। टूटे केबल बॉक्स बदले जा रहे हैं। जिन खंभों पर लाइटें नहीं हैं, वहां लगवाई जा रही हैं। कई खंभों पर पीली लाइटें लगवाई जा रही हैं, जिससे कि रात का दृश्य लुभावना लगे। रास्ते में आने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई हो रही है। 

Roads and dividers are being decorated for PM Modi road show in Bareilly
रातोंरात बना दी गई रोड - फोटो : अमर उजाला
रातोंरात बना दी सड़क 
यूं तो नगर निगम ने आचार संहिता का हवाला देकर चुनाव के दौरान कोई भी नया काम करने से मना कर रखा है। तमाम वार्डों में सड़कों व नालियों का काम अटका पड़ा है। इधर, स्वयंवर बरातघर से रतन हलवाई वाली सड़क का करीब 70 मीटर हिस्सा लंबे समय से उखड़ा पड़ा था। रोड शो को देखते हुए नगर निगम ने रातोंरात वहां सड़क बना दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Roads and dividers are being decorated for PM Modi road show in Bareilly
सड़क पर लगाई गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर लगाई जा रही बैरिकेडिंग ग्रिल
प्रधानमंत्री स्वयंवर बरातघर से सड़क के बाएं हिस्से पर चलेंगे। उन्हें देखने के लिए जनता दायीं तरफ की सड़क पर रहेगी। यहां बैरिकेडिंग ग्रिल लगाई जा रही है। दोनों सड़कों के बीच में डिवाडर के पास सुरक्षाकर्मियों के लिए गैलरी बनाई जा रही है। स्वयंवर बरातघर से लेकर बलिदानी पंकज अरोड़ा स्तंभ तक यह व्यवस्था की जा रही है।
 
विज्ञापन
Roads and dividers are being decorated for PM Modi road show in Bareilly
सड़क किनारे लगे खंभों पर की गई पेंट - फोटो : अमर उजाला
पॉलिश कर चमकाए जा रहे खंभे व हैंडपंप
प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सड़क पर लगे हैंडपंपों को भी पॉलिश कर चमकाया जा रहा है। बिजली के खंभों पर भी पॉलिश की गई है। जहां-जहां ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहां आसपास इंटरलॉकिंग करवा दी गई है। ट्रांसफार्मरों के पास से कूड़ा उठवाकर उन्हें कवर करवा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed