बरेली में मानसून की तेज बारिश ने ही शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण संजय नगर, हजियापुर, स्टेडियम रोड, राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन, सिविल लाइंस, सुभाषनगर, आला हजरत मोड़, सौदागरान, बमनपुरी, मलूकपुर सहित कई घनी आबादी वाले इलाकों की सड़कें पानी से भर गईं। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे आम जनता का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर घंटों पानी जमा रहने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा हर साल नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में यह सारी व्यवस्था पूरी तरह जवाब दे जाती है। शहर के कई इलाकों में जलभराव का मुख्य कारण सीवर लाइन का चोक होना और नालों की अधूरी सफाई रही।
Bareilly News: बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, शहर के कई इलाके बने तालाब; तस्वीरों में देखें हालात
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:24 AM IST
सार
बरेली में रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के पॉश इलाकों से लेकर निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि नाला सफाई सही से न होने के कारण जलभराव की समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन