फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बरेली में रोजाना 13 हजार जनरल टिकटों की बिक्री, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़; ऐसा है हाल

Mon, 17 Feb 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

बरेली जंक्शन पर लग रही यात्रियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि रेलवे के इंतजाम नाकाफी हैं। ट्रेनों के लगेज यान, दिव्यांग और महिला कोच तक फुल चल रहे हैं। वहीं आरक्षित श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची के बावजूद टिकट बुकिंग जारी है। 

विज्ञापन
13 thousand general tickets sold daily in Bareilly
ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज महाकुंभ के समापन की ओर बढ़ने के साथ-साथ एक बार फिर श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। लगेज यान, दिव्यांग और महिला कोच तक फुल चल रहे हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि यहां से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के अनारक्षित कोच में दो हजार सीटें हैं, जो पहले से ही ठसाठस आ रही हैं। बरेली रेलवे स्टेशन पर रोज 13 हजार जनरल टिकट बेचे जा रहे हैं। इनमें 90 फीसदी यात्री प्रयागराज जाने वाले हैं। आरक्षित श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची के बावजूद टिकट बुकिंग जारी है। ऐसे में यहां भी हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।



13 thousand general tickets sold daily in Bareilly
प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की ओर से बरेली होकर 26 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ये नाकाफी साबित हो रही हैं। नियमित ट्रेनों में नौचंदी और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही फुल हैं। शनिवार रात और रविवार को बरेली होते हुए छह महाकुंभ ट्रेनें गुजरीं। इनमें श्रद्धालुओं को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल सकी। ट्रेन में चढ़ने को लेकर भी मारामारी रही। जीआरपी व आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस को भी लगाना पड़ा। 
13 thousand general tickets sold daily in Bareilly
श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ट्रेनों की संख्या कम और यात्री ज्यादा होने के कारण अव्यवस्था फैल रही है। जंक्शन पर सामान्य दिनों में रोजाना 32-35 हजार यात्रियों आवागमन होता है, लेकिन इन दिनों यह आंकड़ा 60-65 हजार तक पहुंच गया है। अव्यवस्थाओं के बीच ट्रेनों के जनरल कोचों में क्षमता से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
13 thousand general tickets sold daily in Bareilly
बरेली जंक्शन पर ट्रैक पर खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
बरेली में चार स्टेशनों से चढ़ते-उतरते हैं यात्री 
शहर के चार रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव होता है। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ जंक्शन पर रहती है। इसके अलावा प्रयागराज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनें बरेली सिटी, इज्जतनगर और भोजीपुरा स्टेशनों पर भी ठहराव लेती हैं। सिटी, इज्जतनगर व भोजीपुरा पूर्वोत्तर जबकि जंक्शन उत्तर रेलवे के अधीन है। 
विज्ञापन
13 thousand general tickets sold daily in Bareilly
लगेज यान में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त कोच और विशेष ट्रेनें भी नाकाफी
महाकुंभ के लिए अनुमान से ज्यादा यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ ही बरेली होकर 26 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है, लेकिन ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सप्ताह के अंतिम और छुट्टी के दिनों में यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। शनिवार और रविवार को जंक्शन के साथ इज्जतननगर और बरेली सिटी स्टेशनों पर सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों का दबाव ज्यादा रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed