फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested a man for killing student in Budaun

पहले दोस्ती की... फिर मार डाला: पहचान मिटाने को तेजाब से जलाया शव, छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में 12वीं के छात्र गोपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने साजिश के तहत छात्र से पहले दोस्ती की, फिर बीयर पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पहचान मिटाने का शव तेजाब से जलाया था। 13 सितंबर को छात्र का कंकाल जंगल में मिला था। 

विज्ञापन
Police arrested a man for killing student in Budaun
गोपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में 12वीं के छात्र गोपाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से प्रेम प्रसंग हैं। इसी शक में उसने छात्र की ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। उसकी पहचान मिटाने को शव पर तेजाब डाल दिया था। आरोपी ने छात्र के खाते से यूपीआई के जरिए रुपये निकालने की कोशिश भी की थी। 

विज्ञापन


कादरचौक के गांव लभारी का रहने वाला छात्र गोपाल आठ सितंबर से लापता था। उसका शव 13 सितंबर को गांव के जंगल में बरामद हुआ। उसके भाई राजकुमार ने हाथ में बंधे कलावे व पास में ही मिले कपड़े से अपने भाई गोपाल (18 साल) के तौर पर की थी। राजकुमार ने गांव के ही युवक पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


आरोपी ने गोपाल से की थी दोस्ती 
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। गांव में कभी-कभी आया करता था। उस शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से प्रेम प्रसंग हैं। अंदर ही अंदर वह गोपाल से चिढ़ता था। दिल्ली में उस पर कर्जा भी काफी हो गया था। जिस कारण वह दिल्ली से आकर यहां रहने लगा। यहां उसने गोपाल से दोस्ती बढ़ाई। कई बार उसके साथ शराब व बीयर पी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल आरोपी को पक्का दोस्त समझने लगा था। इस बीच आरोपी ने गोपाल की हत्या की साजिश रच डाली। उसने आठ सितंबर को गोपाल को बुलाया और दुकान से तीन बीयर की केन खरीदी। बीयर पीने के बहाने उसको गांव के पास ही जंगल में तालाब के किनारे ले गया। पहले दोनों ने बीयर पी। बात करते रहे। जब गोपाल को थोड़ा नशा हुआ तो उसके सिर में ईंट मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया। 

मुसीबत की बाढ़: बच्चों को नहीं मिल पा रहा दूध, सब्जी समेत जरूरी सामान की भी किल्लत; ऐसे हैं हालात

खाते से रुपये निकालने की कोशिश की 
आरोपी को लगा कि गोपाल के खाते में रुपये होंगे। गूगल पे के जरिए वह रुपये अपने खाते में ट्रांसर्फर कर लेगा। उसने गूगल और फोन पे का पासवर्ड पूछा। गोपाल ने डर की वजह से पासवर्ड बता दिया। पासवर्ड बताने के बाद आरोपी ने गमछे से गला दबाकर गोपाल की हत्या कर दी। 

जब रुपये ट्रांसफर नहीं हुए तो फोन बंद करके वहां से चल दिया। दुकान पर आकर दो केन तेजाब खरीदा और दोबारा से वहां जाकर उसके शव को जला दिया, जिससे शव की पहचान न हो सके। तेजाब खत्म होने के कारण एक हाथ और एक पैर जलने से बच गया। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सचिन को जेल भेजा है।

ऐसे हुआ खुलासा
आरोपी किसी कीमत पर पुलिस को बताने तैयार नहीं था कि उसने गोपाल की हत्या की है। सर्विलांस टीम को पता चला कि आरोपी के हॉटस्पॉट से गोपाल का फोन कनेक्ट किया गया था। इसके बाद आरोपी ने गोपाल के मोबाइल फोन के सभी फंक्शन डिलीट किए थे। यह बात जब आरोपी को बताई तो वह टूट गया और सच्चाई बयां कर दी। 

यह माल हुआ बरामद
टायलेट में प्रयुक्त कैमिकल, तेजाब की दो खाली बोतलें, जिनमे कुछ मात्रा में तेजाब थी , बीयर के तीन खाली कैन व आला कत्ल आधी ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ है। वहीं उसकी निशानदेही पर गोपाल का मोबाइल फोन भी मिला है। घटना के खुलासा करने वाली दोनों टीमों को 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed