फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत हादसा: मेरी तो दुनिया उजड़ गई, मैं भी मर जाता तो अच्छा होता... कहते-कहते रो पड़ा आनंद

Sun, 18 Oct 2020 08:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Oct 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit roadways and bolero major road accident in UP passengers share their sadness
दर्दनाक हादसे में मां-बाप को खोने वाला आनंद - फोटो : अमर उजाला
पूरनपुर हादसे में लखनऊ के 16 वर्षीय छात्र आनंद ने अपने माता-पिता को गवां दिया। दोनों की एक साथ मौत ने आनंद को अंदर तक तोड़कर रख दिया। जब उससे हादसे के बारे में पूछा तो रोने लगा। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ ऐसा क्यों हो गया। चिल्लाकर बोला- हे भगवान, ये मुझे कैसी सजा दी है। 


 
Pilibhit roadways and bolero major road accident in UP passengers share their sadness
pilibhit accident - फोटो : pilibhit accident
मेरे मां-बाप दोनों की जान चली गई। मेरी दुनिया ही उजड़ गई है। अब मेरी चिंता करने वाला कोई नहीं रहा। मेरी भी जान चली जाती तो ठीक था। दूसरी ओर बहराइच के वीरसेन अपने भाई की मौत पर दुखी थे। लखनऊ के महानगर में रहकर निधि पब्लिक स्कूल कक्षा 10 के छात्र आनंद के पिता मोहन बहादुर लखनऊ की एक कॉलोनी में सुरक्षागार्ड की नौकरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। 

 
Pilibhit roadways and bolero major road accident in UP passengers share their sadness
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
मां कलावती और पिता मोहन बहादुर का सपना था कि जब बेटा पढ़ लिखकर अच्छी जगह नौकरी करने लगेगा तो वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी छोड़ देंगे। इसीलिए उसके पिता रात दिन मेहनत करके जो भी कमाते थे, वह बेटे की पढ़ाई पर खर्च कर देते थे। आनंद ने बताया कि मूल रूप से उसका परिवार नेपाल का रहने वाला है मगर जबसे उसने होश संभाला, तबसे वह लखनऊ में ही रहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit roadways and bolero major road accident in UP passengers share their sadness
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
उसके अन्य रिश्तेदार नेपाल में रहते हैं। पिता कई दिनों से रिश्तेदारों से मिलने की बात कहते थे। रिश्तेदार भी अक्सर फोन करके अपने घर बुलाते थे। शुक्रवार शाम को वह माता-पिता के साथ रोडवेज बस से रिश्तेदारी में नेपाल जा रहा था। उसकी योजना पीलीभीत से बनवसा होते हुए नेपाल जाने की थी मगर हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। अब वह किसके सहारे आगे का जीवन जिएगा।

 
विज्ञापन
Pilibhit roadways and bolero major road accident in UP passengers share their sadness
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के थाना नानपारा के गांव बंजरिया निवासी पप्पू ने बताया कि हादसे के समय वह गहरी नींद में। कब क्या हुआ, उसे कुछ पता ही नहीं लगा। अस्पताल में होश आने पर उसने साथियों के चीखने, चिल्लाने की आवाज सुनी तब सोचा कि वह कहां आ गया। पहले शरीर में दर्द महसूस होने पर कुछ समझ में नहीं आया मगर बाद में साथियों ने बताया कि रोडवेज पलट गई। उसमें वह घायल हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed