फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत एनकाउंटर में बड़ा खुलासा: सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, यूके से आतंकियों को गाइड कर रहा था आतंकी सिद्धू

Sat, 28 Dec 2024 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Dec 2024 08:33 AM IST
सार

पीलीभीत एनकाउंटर में पुलिस और जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकियों का मददगार सिद्धू 10 लाख का इनामी है। पंजाब में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश में एनआईए ने इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
Pilibhit encounter Big Reveal Connection with Pakistan terrorist Sidhu was guiding terrorists from UK
Pilibhit encounter - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों का इंग्लैंड में बैठा मददगार कुलबीर सिंह उर्फ सिद्ध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा आतंकी है। पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश में एनआईए ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। सिद्धू ने ही आतंकियों को पूरनपुर के होटल में कमरा दिलाने के लिए गजरौला जप्ती निवासी जसपाल उर्फ सनी को इंग्लैंड से फोन किया था। 


 
Pilibhit encounter Big Reveal Connection with Pakistan terrorist Sidhu was guiding terrorists from UK
होटल मे जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू के बारे में मिली कई जानकारी 
पुलिस की पूछताछ में जसपाल ने सिद्धू के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। जसपाल को पुलिस ने पूरनपुर के हरजी होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज से पहचानकर बुधवार की रात को पकड़ा था। जसपाल अपने साथी दीपक के साथ आतंकियों को होटल में रुकवाने गया था। 

 
Pilibhit encounter Big Reveal Connection with Pakistan terrorist Sidhu was guiding terrorists from UK
Pilibhit Encounter: आरोपियों से बरामद हुईं एके-47 और कारतूस - फोटो : यूपी पुलिस
आतंकियों के पास से मिले थे हथियार
अब एनआईए-एटीएस और पुलिस आतंकी सिद्धू के पूरनपुर कनेक्शन की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं। पता किया जा रहा है कि 23 दिसंबर की सुबह मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों जसनप्रीत, गुरविंदर सिंह और वरिंदर सिंह से उसका क्या रिश्ता था। आतंकियों से दो मॉडीफाइड एके-47, दो ग्लॉक पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit encounter Big Reveal Connection with Pakistan terrorist Sidhu was guiding terrorists from UK
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस
सिद्धू की तलाश में कुछ माह पूर्व हरियाणा पुलिस भी पूरनपुर आई थी। यमुनानगर निवासी सिद्धू पाकिस्तान में स्थित बीकेआई के प्रमुख वधावा सिंह उर्फ बब्बर से जुड़ा है। विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या 13 अप्रैल को हलवाई की दुकान में कर दी गई थी। एनआईए ने चार्जशीट में कुलबीर को भी आरोपी बनाया है। 

 
विज्ञापन
Pilibhit encounter Big Reveal Connection with Pakistan terrorist Sidhu was guiding terrorists from UK
पीलीभीत में मारे गए थे तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों को दिखाया पूरनपुर का रास्ता
पुलिस का मानना है कि इंग्लैंड में बैठे आतंकियों के मददगार कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ही ने उन्हें पूरनपुर पहुंचने और यहां से दूसरे देशों में भेजने का भरोसा दिया होगा। सिद्धू खुद भी करीब डेढ़ वर्ष तक पूरनपुर और गजरौला जप्ती में रहा था। यहां फर्जी वीजा पासपोर्ट में भी उसकी भूमिका रही थी। यही वजह है कि आतंकियों को होटल में कमरा दिलाने को सिद्धू ने ही इंग्लैंड से फर्जी आधार भेजे थे। पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं। आतंकियों की किस देश में जाने का योजना थी, यह भी जांच में शामिल है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed