फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल का बच्चा नदी में फेंका: हत्या के आरोप में मृतक का पिता गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 03 Sep 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
man killed his son to take revenge from his neighbors in shahjahanpur
आरोपी को लेकर जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से पत्नी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सिंधौली के गांव तिउलक निवासी संजीव कुमार ने अपने पांच साल के पुत्र गौरव को नदी में फेंककर मार डाला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। शक होने पर पुलिस ने भरोसे में लेकर संजीव से पूछताछ की। इससे पूरा मामला खुल गया। मंगलवार को खन्नौत नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक बच्चे की मां नन्हीं को पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पति ऐसा नहीं कर सकते हैं। बेटे की हत्या दूसरों ने ही की है। उनके पति को फंसाया गया है। 

man killed his son to take revenge from his neighbors in shahjahanpur
आरोपी संजीव - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शाम करीब छह बजे संजीव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मानसिक रूप से अस्वस्थ पांच साल के पुत्र गौरव का गांव के बाबूराम, विवेक, विशाल, रिंकू ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने विवेचना शुरू की। संजीव बार-बार अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगा रहा था। 

man killed his son to take revenge from his neighbors in shahjahanpur
आरोपी संजीव - फोटो : अमर उजाला
शक होने पर पुलिस ने उसे भरोसे में लिया और पूछताछ शुरू की। उसे आश्वस्त किया कि शव मिलने पर हत्या की धारा लग जाएगी। इतनी बात सुनकर उसने नदी में तलाश करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man killed his son to take revenge from his neighbors in shahjahanpur
आरोपी संजीव को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिंधौली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सुबह चार बजे शव को बरामद कर लिया। इसके बाद संजीव से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
man killed his son to take revenge from his neighbors in shahjahanpur
एसपी देहात मनोज अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि कुछ माह पहले पड़ोसी विवेक व संजीव पक्ष में झगड़ा हो गया था। संजीव की पत्नी नन्हीं देवी शिकायत करने गई तो वहां उसके साथ मारपीट कर दी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed