{"_id":"6639a2c37bbed82bdc0a724a","slug":"lok-sabha-election-2024-phase-3-polling-voter-casts-his-vote-and-took-selfie-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीरें: 'मैंने डाला वोट... आप भी करें मतदान', चुनाव वाली सेल्फी लेकर दिखाया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीरें: 'मैंने डाला वोट... आप भी करें मतदान', चुनाव वाली सेल्फी लेकर दिखाया निशान
लोकसभा चुनाव... यह देश की सरकार चुनने का अवसर है। इस अवसर पर बरेली, आंवला और बदायूं के मतदाताओं का जोश देखते ही बना। इसकी बानगी सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर दिखने को मिली। तीनों सीटों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। मतदान करने के बाद सेल्फी ली और स्याही का निशान दिखाकर अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
2 of 9
मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने खिंचवाई सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में 92 वर्षीय पुष्पा गुप्ता ने कैंट विधानसभा के तहसील सदर स्थित पिंक बूथ पर वोट डाला। यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने सेल्फी खिंचवाई और लोगों से मतदान की अपील की।
3 of 9
मतदान के बाद शिवांश ने माता-पिता के साथ सेल्फी ली
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के शिवांश मौर्य अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने पोलिंग बूथ संख्या 352 पर वोट डाला। मतदान के बाद नीली स्याही का निशान दिखाते सेल्फी खिंचवाई। शिवांश ने कहा कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बदायूं में डीएम ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनोज कुमार ने अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा कि पहले वह मतदान करें उसके बाद जलपान करें ताकि जिले में गत वर्ष की अपेक्षा मतदाता प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
5 of 9
नेहा त्रिवेदी और दिनेश त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं की नेहा त्रिवेदी ने मतदान के बाद कहा कि ऐसी सरकार बने जो बदायूं की सड़कों पर गड्ढा मुक्त कर सकें। विकास के नए रास्ते खोले। मोहल्ला सिविल लाइंस के दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि अब जो भी सरकार बने स्थानीय स्तर पर बदायूं का भी विकास होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।