बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में 13 फरवरी की रात नसरीन की हत्या उसके पति झोलाछाप फारूख आलम ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसएसपी अखिलेश चौरसिया के सामने फारूख आलम ने कबूल किया कि उसने रिश्तेदार युवती से निकाह करने की खातिर पत्नी की हत्या की थी। उसने पत्नी से पूछा था कि क्या वह उसके लिए जान दे सकती है। इसके बाद नसरीन ने जब हां कहा। इसके बाद उसने नसरीन के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और सास बंद कर हल्के से उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को घायल कर डकैती का ड्रामा रचा था। लूट या डकैती जैसा कोई मामला ही नहीं था। पुलिस ने छिपाए गए जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी फारुख को जेल भेज दिया है।
नसरीन हत्याकांड में खुलासा: 'क्या तुम मेरे लिए जान दे सकती हो...', यह पूछकर वैलेंटाइन डे पर पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Feb 2023 02:48 PM IST
सार
बिथरी के गांव पदारथपुर में नसरीन की हत्या उसके ही पति डॉक्टर फारुख ने की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन