फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   grocery merchant killed his girlfriend along with his wife in Bareilly

पत्नी संग मिलकर प्रेमिका की हत्या: 'वह ब्लैकमेल कर रही थी... इसलिए मार डाला'; आरोपी का कबूलनामा

Tue, 16 Jul 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 06:29 PM IST
सार

बरेली में हाफिजगंज इलाके में हुई युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। आरोपी के युवती के संबंध थे। आरोपी युवक शादीशुदा था। इससे उसके घर में क्लेश शुरू हो गया। इसके चलते उसने पत्नी के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
grocery merchant killed his girlfriend along with his wife in Bareilly
आरोपी मोनू गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में अपहरण के बाद युवती की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। हत्या में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जेल भेजे जाने से पूर्व पुलिस ने हत्यारोपी से पूछताछ की। उसने कहा कि युवती ब्लैकमेल कर रही थी। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने प्रेमिका को मारने के लिए बांके से एक नहीं कई वार किए थे। मोनू से बचने के लिए युवती कार से उतरकर खंती की तरफ बचने के लिए भागी थी तो पानी में जाकर भी उसने प्रहार किए। इसके बाद आरोपी पति पत्नी कार से भाग गए। 

विज्ञापन


रविवार की रात हाफिजगंज बाईपास से नवाबगंज निवासी किराना व्यापारी व्यापारी मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी पूजा रस्तोगी युवती का अपहरण करके ले गए थे। उसका शव सोमवार की सुबह हाफिजगंज के फैजुल्लापुर गांव की तरफ जाने वाले रोड के किनारे खंती में पड़ा मिला था। मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गुस्सा जाहिर किया। आरोपी को पकड़ने की मांग की थी।

विज्ञापन

grocery merchant killed his girlfriend along with his wife in Bareilly
सड़क किनारे खंती में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद रात में ही राजघाट पुल के पास से आरोपी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नवाबगंज के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी किराना व्यापारी पवन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता की दुकान पर युवती का आना-जाना था। जिस कारण मोनू गुप्ता के उससे संबंध हो गए। इसे लेकर मोनू गुप्ता के परिवार में क्लेश शुरू हो गया। 

रविवार को युवती बरेली से स्कूटी अपनी फुफेरी बहन के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। रास्ते में मोनू गुप्ता अपनी पत्नी के साथ कार से आ गया। उसने हाफिजगंज तिराहे से युवती को कार में खींच कर डाल दिया। कार में बांके से प्रहार किए। 

grocery merchant killed his girlfriend along with his wife in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फैजुल्लापुर रोड पर युवती कार से उतरकर भागी तो उसने पीछे से पानी में ही पकड़कर प्रहार किए। जिससे वहीं गिर गई। इसके बाद दोनों कार लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल को भी बरामद कर लिया। 
 

आरोपी मोनू गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि युवती द्वारा ब्लैकमेल करने से परिवार में क्लेश शुरू हो गया था, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed