फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारूद के ढेर पर जिंदगी: उठने लगीं लपटें...होने लगे धमाके, जान बचाने के लिए चीखती रही बेटियां, पापा हमें बचा लो

Wed, 03 Aug 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान राकेश कुमार, अमर उजाला, पीलीभीत
राकेश कुमार, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Aug 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit Daughters kept screaming to save life, Papa save us
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
खतरे में जान डालकर जिंदगी जीने की कीमत अजीम बेग को अपनी तीन बेटियों की जान देकर चुकानी पड़ी। पीलीभीत के जहानाबाद के जोशी टोला में जिस वक्त आतिशबाजी के कारोबारी अजीम बेग के घर में पटाखों से विस्फोट हुआ तो उनकी बेटियां चीखती रहीं कि पापा हमें बचा लो...। मजबूरी ऐसी थी कि मदद को कोई आगे न आ सका। विस्फोट और धमाकों ने पड़ोसियों को दूर कर दिया था। पटाखे और उनसे बनने वाली सामग्री नियमत: आबादी से दूर किसी गोदाम में रखी जानी चाहिए। अजीम बेग ने इसे नजरअंदाज किया। वह घर में ही पटाखा स्टोर करते थे। आखिर मंगलवार को हादसा हो ही गया। कुछ लोग मदद को आगे भी बढ़े लेकिन दूर-दूर गिर रहीं ईंटों से बचने के लिए लोग पीछे हट गए। अजीम का परिवार खुद बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा और झुलस रहीं तीन बेटियों को देखता रहा।   

firecracker blast in jehanabad pilibhit Daughters kept screaming to save life, Papa save us
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
बाद में आग आग बुझाने और बचाव कार्य में लगे युवक सारिक खान ने बताया कि चौतरफा आग ही आग नजर आ रही थी। अंदर से बेटियों की आवाज आ रही थी कि पापा हमें बचा लो...पापा हमें बचा लो। जब थोड़ी सी आग कम हुई तो अजीम बेग की दो पुत्रियों निशा (17) और सानिया (15) को सबसे पहले निकाला गया। 
firecracker blast in jehanabad pilibhit Daughters kept screaming to save life, Papa save us
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
नगमा मलबे में दब गई थी। उसे निकालने में समय लगा। सारिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर हर कोई मौके की ओर दौड़ पड़ा था लेकिन आग बुझाने के लिए पानी की मोटर नहीं चल पा रही थी क्योंकि बिजली नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit Daughters kept screaming to save life, Papa save us
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
लोग लाइन बना खड़े हो गए और एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को बाल्टी थमा रहे थे, इससे आग बुझाने का प्रयास किया गया। पानी डालने वाले युवा अधिक थे। दमकल घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाई। आग पर काबू तब पूरी तरह से पा लिया गया था। नगर पालिका का टैंकक भी मंगाया गया। वह दमकल से पहले आ गया था। उससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। तीन बहनों की मौत की खबर मिलते ही अजीम का पुत्र ताजीम बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit Daughters kept screaming to save life, Papa save us
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
स्काई शॉट बनाते वक्त हादसा होने की होती रही चर्चा
पुलिस अफसर भले ही बिक्री के लिए रखी आतिशबाजी का हवाला दे रहे हों, मगर आसपास के लोगों में स्काई शॉट (हवाई पटाखा) बनाते वक्त हादसा होने की आम चर्चा है। कुछ लोग लंबे समय से घर के अंदर पटाखा बनाने की बात भी कह रहे थे। लोगों का कहना था कि गोदाम तो बस नाम का है, काम तो घर पर ही होता है। यहां कोई चेकिंग के लिए नहीं आता। अगर समय से चेकिंग की गई होती, तो हादसा नहीं होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed