{"_id":"65bf12adabedeb7a9e07f26b","slug":"female-judge-commits-suicide-in-government-residence-in-badaun-father-made-a-big-claim-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Judge Jyotsana Rai: 'रोजाना एक ही जैसी दिनचर्या में लगने से ऊब गई हूं', अब और नहीं; महिला जज के पिता बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Judge Jyotsana Rai: 'रोजाना एक ही जैसी दिनचर्या में लगने से ऊब गई हूं', अब और नहीं; महिला जज के पिता बड़ा दावा
Sun, 04 Feb 2024 11:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Judge Jyotsana Rai
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिली महिला जज के पिता अशोक कुमार राय का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना कमजोर नहीं है और न ही उनकी बेटी कमजोर थी। वह बहुत मजबूत थी और किसी भी कीमत पर आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। देर शाम उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्हें देखकर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव उनके नजदीक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह एसपी सिटी हैं। इसके बाद अशोक कुमार राय उन्हें लेकर ऊपर आवास में चले गए। बाद में कुछ लोग उनकी पत्नी को ऊपर ले गए। उन्होंने कमरे का दृश्य देखकर कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उनका परिवार और उनकी बेटी काफी मजबूत है।
उसकी हत्या हुई है। आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि महिला जज की मौत के मामले में बदायूं एसएसपी को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए कि रिपोर्ट से लेकर पोस्टमार्टम तक सारी कार्रवाई विधिक तरीके से कराई जाए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सारी प्रक्रिया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम भी पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराने का निर्देश दिया गया है। महिला जज के पिता ने जो आरोप लगाए, उनके मुताबिक रिपोर्ट कराई गई है, ताकि भविष्य में किसी तरह के आरोप या जांच के दौरान पुलिस को अपना पक्ष रखने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
ये लिखा था सुसाइड नोट में
सूत्रों के मुताबिक महिला जज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सुबह उठकर एक ही जैसी दिनचर्या में लगने से वह ऊब सी गई हैं। वह जो कर रही हैं उसके लिए कोई दोषी नहीं है। उन्होंने अपनी मौत के बाद उनके खरगोशों का ध्यान रखने के लिए भी लिखा। साथ ही अपना अंतिम संस्कार सरयू नदी किनारे करने के लिए भी लिखा।
सूत्रों के मुताबिक महिला जज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सुबह उठकर एक ही जैसी दिनचर्या में लगने से वह ऊब सी गई हैं। वह जो कर रही हैं उसके लिए कोई दोषी नहीं है। उन्होंने अपनी मौत के बाद उनके खरगोशों का ध्यान रखने के लिए भी लिखा। साथ ही अपना अंतिम संस्कार सरयू नदी किनारे करने के लिए भी लिखा।