फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 12 जिंदगियां, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर; अपनों को तलाशते रहे परिजन

Sun, 26 May 2024 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 May 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Dumper collides with bus parked at dhaba in Shahjahanpur see photos of road accident
शाहजहांपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शनिवार की भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे के बाद सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। चीख-पुकार के बीच परिजन अपनों को तलाशते दिखाई दिए।
Dumper collides with bus parked at dhaba in Shahjahanpur see photos of road accident
शाहजहांपुर हादसा: बस के ऊपर पलटा डंपर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर खुटार कस्बे के नजदीक शनिवार रात ढाबे पर खड़ी बस में बजरी से भरा डंपर टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर बस पर ही पलट गया। इस कारण लोग बुरी तरह दब गए। हादसे में बस सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक और घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अभी 23 घायलों का इलाज चल रहा है। 

 
Dumper collides with bus parked at dhaba in Shahjahanpur see photos of road accident
शाहजहांपुर हादसा: घटना से सहमे बच्चे व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जिले के रहने वाले सभी लोग पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। भीषण हादसे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dumper collides with bus parked at dhaba in Shahjahanpur see photos of road accident
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से हटाई गई बजरी - फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर खुटार कस्बे के नजदीक शनिवार रात पलक झपकते ही 12 जिदगिंयां मौत की नींद सो गईं। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। जिस बस में कुछ देर पहले तक खुशी का आलम था, अब उसकी जगह करुण क्रंदन ने ले ली थी। 

 
विज्ञापन
Dumper collides with bus parked at dhaba in Shahjahanpur see photos of road accident
शाहजहांपुर हादसा: बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन लाशों के ढेर में अपनों को तलाशते रहे। यह मंजर देख पुलिसकर्मियों का कलेजा भी कांप उठा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed