फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: अवैध कॉलोनियों पर गरज रहा बुलडोजर, यहां प्लॉट खरीदने पहले जरूर करें ये काम

Sun, 09 Jun 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers being run on illegal colonies do this before buying a plot here
बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया - फोटो : BDA

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को लाल फाटक क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कराए बनाई जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि दूरदर्शन केंद्र के सामने राजकुमार यादव व वीरू शर्मा 30 बीघा में, प्रमोद कुमार मिश्रा एवं सूरज यादव 20 बीघा में, सुलेमान एवं विनोद कुमार मिश्रा ने 25 बीघा में बगैर नक्शा पास कराए सड़क, भूखंडों का चिह्नांकन, बाउंड्रीवॉल आदि का कार्य शुरू कर दिया था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बदायूं रोड पर ठेकेदार अवैध कॉलोनियां व मकान बनाकर बेच रहे हैं। चर्चा है कि बीडीए के जेई को सब पता रहता है, लेकिन तब तक कार्रवाई नहीं होती, जब तक कोई सीधे बीडीए उपाध्यक्ष या शासन में शिकायत न करे। 

Bulldozers being run on illegal colonies do this before buying a plot here
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर (फाइल) - फोटो : BDA

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा। 

Bulldozers being run on illegal colonies do this before buying a plot here
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण (फाइल) - फोटो : BDA
पांच जून को ग्राम बिचपुरी रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-01 के पीछे दो अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozers being run on illegal colonies do this before buying a plot here
अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर (फाइल) - फोटो : BDA
30 मई को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मिलक रोंधी रोड निकट सुभाष नगर बदायूं मार्ग पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया।
 
विज्ञापन
Bulldozers being run on illegal colonies do this before buying a plot here
महेशपुरा ठकुरान में हुई कार्रवाई - फोटो : BDA
29 मई को बदायूं मार्ग पर महेशपुरा ठकुरान में 35 हजार वर्ग मीटर में बन रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed