{"_id":"65fd2d09d0492c09b9097beb","slug":"budaun-double-murder-case-one-day-javed-stayed-at-his-in-laws-house-in-sahaswan-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: वारदात के बाद दिल्ली भागने से पहले यहां गया था जावेद, बोला- मैं भीड़ देख बहुत डरा हुआ था इसलिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: वारदात के बाद दिल्ली भागने से पहले यहां गया था जावेद, बोला- मैं भीड़ देख बहुत डरा हुआ था इसलिए...
Fri, 22 Mar 2024 01:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद जावेद दिल्ली भाग गया था। इससे पहले वह एक दिन अपनी ससुराल सहसवान में रुका था। बृहस्पतिवार को दिल्ली से बरेली आकर उसने बारादरी थाने की सैटेलाइट पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे बदायूं पुलिस को सौंप दिया गया।
Trending Videos
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रास्ते में उसके मोबाइल पर कई लोगों की कॉल आई। इन लोगों ने बताया कि साजिद ने बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या कर दी है। ये कॉल रिकॉर्ड उसके मोबाइल में सुरक्षित है। वह ऑटो में बैठे लोगों से पुलिस के पास ले चलने के लिए कहता है। अपना आधार कार्ड भी उन्हें दिखाता है।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आत्मसमर्पण से पहले वीडियो वायरल, पकड़ने वाले भी संदेह के घरे में
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं गए हैं, चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना एनकाउंटर से बचने की थी।
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं गए हैं, चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना एनकाउंटर से बचने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब बने वीडियो में ऑटो में बैठे तीन-चार लोग जावेद का आधार कार्ड देखकर उसके नाम पते की पुष्टि करते दिख रहे हैं। ये लोग बार-बार उसका नाम लेकर पूछ रहे हैं कि वह वही बदायूं कांड से जुड़ा जावेद है। कुछ ने गुस्सा जताकर उसे गालियां भी दीं।
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ने निर्ममता से की गई हत्या को लेकर उससे सवाल किए। वीडियो में लोगों के सवाल, गालियां आदि सबकुछ सुनाई आ रहा है, लेकिन चेहरा केवल जावेद का ही दिख रहा है। इससे लग रहा है कि शातिर शख्स ने वीडियो बनाया है जिससे किसी भी स्थिति में वह न फंसें।