फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: जावेद के पिता के बयान से केस में आया नया मोड़... उलझेगी कहानी; मां नाजरीन ने भी कही ये बड़ी बात

Mon, 25 Mar 2024 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Javed father says Javed was not involved in incident, had fled from home to Delhi
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों की हत्या का मामला दिनोंदिन पेंचीदा होता जा रहा है। रविवार को जावेद के पिता ने बेटे जावेद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों की मोबाइल कॉल रिपोर्ट निकलवाकर सार्वजनिक की जाए। कॉल डिटेल से साफ हो जाएगा कि घटना से पहले साजिद को किसने फोन करके बदायूं बुलाया था।


साजिद और जावेद के पिता बाबू खां रविवार को मीडिया के सवालों के जबाव दे रहे थे। पिता बाबू खां का कहना है कि 19 मार्च मंगलवार को दोनों बेटे तीन बजे के बाद घर आ गए थे। जावेद घर में मिट्टी डालने लगा और साजिद बैठा हुआ था। 
Budaun Double Murder Case Javed father says Javed was not involved in incident, had fled from home to Delhi
आरोपी जावेद के पिता और चाचा - फोटो : अमर उजाला
अचानक उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद साजिद बाइक लेकर बदायूं जाने की बात कहकर घर से चला गया। तीन घंटे बाद सूचना मिली कि साजिद का बदायूं में किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जावेद बदायूं जाने के लिए अपनी मां नाजरीन के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां पता लगा कि विनोद के दो बेटों की हत्या हो गई है। 

 
Budaun Double Murder Case Javed father says Javed was not involved in incident, had fled from home to Delhi
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
शहर में बवाल हो रहा है। साजिद का नाम आ रहा है। इसके बाद डर की वजह से जावेद दिल्ली भाग गया और नाजरीन घर लौट आईं। कुछ ही देर में अलापुर पुलिस घर आई और पूरी घटना बताई। पुलिस उनको और भाई कयामुद़्दीन को अपने साथ ले गई। अब पुलिस ने जावेद को आरोपी बनाकर जेल भेजा है। वह पुलिस से मांग करते हैं कि दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पता करें कि साजिद को बुलाने वाला कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली-जमानत कराने के लिए पैसा नहीं, कहां कराएं जमानत

Budaun Double Murder Case Javed father says Javed was not involved in incident, had fled from home to Delhi
नाजिमा, आरोपी साजिद की मां - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों की हत्या के आरोप में एक बेटा मुठभेड़ में ढेर हो गया और दूसरा जेल चला गया। अब उनके माता-पिता गरीबी का रोना रो रहे हैं। रविवार को जमानत के बारे में बताने पर बाबू और नाजरीन ने कहा- जमानत के लिए पैसे नहीं हैं, कहां से जमानत कराएंगे।

 
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Javed father says Javed was not involved in incident, had fled from home to Delhi
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम ह्दयविदारक घटना सामने आई थी। यहां रहने वाले विनोद के घर पर साजिद और जावेद पांच हजार रुपये मांगने के बहाने घुसे और विनोद के बेटे आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी। तीन घंटे के बाद साजिद को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed