फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: किसान ने बेटियों को हेलीकॉप्टर से किया विदा, 'ससुराल' में नहीं मिली उतरने की इजाजत

Fri, 24 Feb 2023 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
bride vidai on helicopter after marriage in bareilly
हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बरेली में किसान भाइयों ने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों की शादी धूमधाम से की। गुरुवार की रात दोनों बेटियों के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। शुक्रवार की सुबह दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इसके लिए किसान परिवार ने अपने खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत पहले ही ले ली गई थी, लेकिन ससुराल में यह उत्साह तब फीका पड़ गया, जब दुल्हनों को लेकर आए हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके कारण हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन दिल्ली रवाना हो गए।



भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दोहना पीतमराय के किसान राजेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रियंका और उनके छोटे भाई रामदास उर्फ नन्हे यादव की बेटी प्रीति की शादी मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द निवासी सगे चचेरे-तहेरे भाइयों के साथ हुई है। राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां प्रेमवती की इच्छी थी कि दोनों बेटियों की विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए।

bride vidai on helicopter after marriage in bareilly
विधि-विधान से संपन्न हुई शादी की रस्में - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने मां की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया। प्रशासन से लैंडिंग की अनुमति प्राप्त की। गुरुवार रात प्रियंका और प्रीति की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। 

bride vidai on helicopter after marriage in bareilly
दुल्हनों की विदाई देखते उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रामदास ने बताया कि दोनों दामाद चचेरे तहेरे भाई हैं। सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर राजेंद्र सिंह यादव के खेत में उतरा। हेलीकॉप्टर से दुल्हनों की विदाई देखने के लिए हजारों लोग जुटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bride vidai on helicopter after marriage in bareilly
हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई - फोटो : अमर उजाला
किसान परिवार ने दूल्हा-दुल्हनों को हेलीकॉप्टर से विदा किया, लेकिन बेटियों की ससुराल मीरगंज में हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं मिली। यहां लोग इंतजाम करते रह गए। 
विज्ञापन
bride vidai on helicopter after marriage in bareilly
हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई - फोटो : अमर उजाला
लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर हेलीकॉप्टर को दिल्ली ले जाया गया है। अब दूल्हा-दुल्हन वहां से कार में सवार होकर मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द आएंगे। ससुराल के लोग दुल्हनों का इंतजार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed